Janbol News

बिहार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

जनबोल न्यूज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई। बिहार के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता ने प्रखंड स्तर पर

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई। बिहार के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता ने प्रखंड स्तर पर भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाया। उक्त बातें पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने बताई।

प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि- केजरीवाल जी के विचारों से प्रभावित होकर आज बिहार भाजपा का पर्यवारण सेल के संयोजक राजेश सिन्हा और मुंगेर से जदयू नेता सद्दाम ने पार्टी कार्यालय में आकर सदस्यता ग्रहण किया। सुशील सिंह ने, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि- बिहार में कोरोना की रफ्तार में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। वहीं दूसरी ओर बाढ़ ने बिहार के 16 जिला को अपने आगोश में ले लिया है। स्थिति बद से बदत्तर होगी है। लाखो लोग घर से बेघर हो गए हैं। ऐसी स्थिति में बिहार विधानसभा का चुनाव कराना लोगों के जान से खेलने के बराबर होगा।

सुशील ने कहा कि चुनाव आयोग समय पर चुनाव कराने पर अडिग है। बिहार में फिलहाल 62 हजार मतदान केंद्र हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग 33 हजार नए मतदान केंद्र बनाने की योजना बना रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर 1 बूथ पर 10 चुनाव कर्मी की ड्यूटी लगाई जाती हैं तो 95 हजार बूथ पर 9 लाख 50 कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। उक्त सभी कर्मचारियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए 9.5 लाख पीपीई कीट की जरूरत पड़ेगी। क्या सरकार के पास इतनी बड़ी संसाधन उपलब्ध है ?

सुशील ने बताया कि ‘कैसा हो अपने सपनो का बिहार’ कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। और 18 अगस्त 2020 से बिहार के सभी विधानसभा स्तर पर मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, खुशहाल किसान, रोजगार युक्त युवा और अपराध मुक्त बिहार को लेकर ‘हम बदलेंगे बिहार यात्रा’ पर निकल रहे हैं।

ट्रेंडिंग