Janbol News

गांधी जी का केवल नाम ना लें बल्कि उनके विचारों को अपनाएं: सोनिया गांधी

जनबोल न्यूज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वीं जयंती पर बिहार में उनके कर्मभूमि पूर्वी चंपारण के जिला कांग्रेस कार्यालय बंजरिया पंडाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वीं जयंती पर बिहार में उनके कर्मभूमि पूर्वी चंपारण के जिला कांग्रेस कार्यालय बंजरिया पंडाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति के अनावरण समारोह का कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी ने वर्चुअल लोकार्पण किया। राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी ने वर्चुअल गांधी चेतना रैली में गांधी मूर्ति के अनावरण के पश्चात उन्होंने कहा कि गांधीजी को महात्मा की उपाधि इसी चंपारण की भूमि पर उनके द्वारा किये गए सत्याग्रह के बाद राष्ट्रकवि रविन्द्र नाथ टैगोर ने दी थी। गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी गरीब, मजदूर किसानों के लिए लड़ने वाले महामानव थे जिन्होंने अपने देश ही नहीं वरन पूरे विश्व का मार्गदर्शन करने का काम किया। शास्त्री जी के जन्म जयंती पर उन्हें याद करते हुए सोनिया गांधी जी ने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री ने विकास को सही मायने में सबका विकास की परिकल्पना को साकार करने का काम किया। बेरोजगारी पर बोलते हुए श्रीमती सोनिया गांधी जी ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार ने मनरेगा का भरी संसद में विरोध किया और आज कोरोनाकाल में वहीं मनरेगा लाखों लोगों को भुखमरी से निकालने की योजना बनी। उन्होंने कहा कि चंपारण में जैसे कुछ लोगों ने नील की खेती करके लाभ कमाया था और आम किसान हाशिये पर थे उसी तरीके से वर्तमान सरकार की योजनाएं केवल कुछ लोगों को ही ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। वर्तमान सरकार के शह पर कुछ लोग मालामाल हो रहें हैं। वहीं कांग्रेस सरकार में नीतियां आम जनता और गरीबों के हित को ध्यान में रखकर बनती है। 

उन्होंने कहा कि सरकार लघु और कुटीर उद्योगों को बर्बाद कर रही है। आमजन को लाभ देने वाली योजनाओं को सरकार  बंद कर रही है। यूपीए सरकार में नेताओं पर आरोप लगते जांच होती थी, हमने सूचना का अधिकार कानून लाकर सरकार की कार्यशैली को पारदर्शी बनाने का काम किया। वहीं वर्तमान सरकार किसानों, मजदूरों के लिए बने कानूनों और यहां तक की सूचना के अधिकार कानून को भी कमजोर कर रही है। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि आजकल कुछ लोग जोरशोर से गांधी जी का नाम लेकर उनके आड़ में सभी नाजायज कार्य कर रहें हैं। बापू के बताएं सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री शक्ति सिंह गोहिल जी ने कहा कि भाजपा प्रत्येक इंसान को परेशान कर रही है । बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की बातों को अपने लाभ के लिए तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के जीवन से हम सबको सीख लेकर एकजुट होकर असत्य से लड़ाई लड़नी होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन प्रेरणास्रोत है। बिहार की धरती चंपारण ने मोहनदास करमचंद गांधी को  महात्मा की उपाधि देने का काम किया। गांधी जी के विचारों को आम जनमानस में जीवित रखने की कोशिश केवल कांग्रेस पार्टी ही करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बापू के बताएं सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलती है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी को उन्होंने जन्म जयंती पर नमन किया।

इस दौरान अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन उदित राज जी, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा  और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष नोनिया बिन्द बेलदार जन महासंघ के संयोजक एवं सह संयोजक क्रमशः बच्चू प्रसाद बीरू और प्रमोद महतो, दीपक कुमार, मंजू चैहान, नवीन सिंह, सुनील कुमार के साथ पूरे बिहार से आये संगठन के पदाधकारी व लगभग एक हजार समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

इस दौरान कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह, अभियान समिति के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 अशोक कुमार विधायक, डा0 समीर कुमार सिंह एम0एल0सी0, कौकब कादरी, राजेश कुमार, बंटी चैधरी, भावना झा सभी विधायक, पूर्व मंत्री डा0 ज्योति, अर्जुन मंडल, पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, लाल बाबू लाल, सतीश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, आनन्द माधव, जया मिश्रा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अम्बुज किशोर झा, राजेश कुमार सिंहा, चन्द्र प्रकाश सिंह, डा0 पुरूषोत्तम मिश्र, उर्मिला सिंह नीलू, धनंजय शर्मा, मो0 शाहनबाज, तरूण कुमार, अरविन्द लाल रजक, सुनील कुमार सिंह, वशी अख्तर, मो0 परवेज आलम, लव कुमार सिंह, शंकर झा, जगन्नाथ पाठक, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, मनीष यादव, अखिलेश सिंह, राकेश कुमार सिंहा, हसीब उद्दीन खान, उमेन्द्र सिंह, मिहिर झा, दिलीप कुमार, धर्मवीर शुक्ला,  आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहें।

ट्रेंडिंग