Janbol News

Janta darbar : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री  ने अपने आवास पर जनता दरवार लगाया

जनबोल न्यूज बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री रामसूरत कुमार जी ने, मुजफ्फरपुर के गरहां स्थित अपने आवास पर आज जनता दरबार लगाया।

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री रामसूरत कुमार जी ने, मुजफ्फरपुर के गरहां स्थित अपने आवास पर आज जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में बड़ी आस के साथ बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

लोगों का कहना था कि रामसूरत जी जब मंत्री नहीं थे तब भी जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या का समाधान करते थे। अब वे मंत्री बन गए हैं तो सबको विश्वास है कि निश्चित रूप से ज्यादा जल्दी उनकी समस्याओं का समाधान होगा। लोग बिजली, पानी, सड़क, दाखिल-खारिज और बंदोबस्ती समेत अन्य समस्याओं को लेकर वहां पहुंचे थे। मंत्री जी ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान का भरोसा दिया। जिन समस्याओं का तत्काल निबटारा संभव था, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को, समस्या के समाधान का निर्देश दिया

ट्रेंडिंग