Janbol News

भारतरत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल साहब की मनाई गई पुण्यतिथि 

जनबोल न्यूज आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं भारतरत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं भारतरत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल साहब की पुण्यतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर लौह पुरूष के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने कहा कि पटेल साहब स्वतंत्रता आन्दोलन के अग्रणी नेता थे। वे किसान नेता के रूप में बारदोली के किसान संघर्ष को एक दिषा दी थी। वे छोटे-छोटे रियासत केे खिलाफ थे, और करीब 610 रियासतों को उन्होंने एक भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अपने स्पष्ट, कड़े और बेवाक निर्णय से देष की एकता को मजबूत किया था। आज भारत में किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसान खाद-बीज, पानी की किल्लत से जूझ रहा है वैसे समय में आज बल्लभ भाई पटेल साहब की याद हमें किसानों के संघर्ष के लिए संकल्पित करता है।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में प्रदेष उपाध्यक्ष वृषण पटेल, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, चन्देष्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर, धर्मेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र कुमार यादव, विजय कुमार यादव, भाई अरूण कुमार, उपेन्द्र चन्द्रवंषी, सरदार रंजीत सिंह, अरूण कुमार यादव, षिवंत कुषवाहा एवं संटू कुमार यादव सहित दर्जनों कार्यकत्र्ताओं ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ट्रेंडिंग