Janbol News

पूर्व राज्य सचिव गणेश शंकर विधार्थी को CPIM ने दी अन्तिम विदाई 

जनबोल न्यूज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के मूर्धन्य नेता, पूर्व केन्द्रीय कमिटी सदस्य, पूर्व राज्य सचिव का0 गणेश शंकर विधार्थी के निधन से, बिहार

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के मूर्धन्य नेता, पूर्व केन्द्रीय कमिटी सदस्य, पूर्व राज्य सचिव का0 गणेश शंकर विधार्थी के निधन से, बिहार के गौरवशाली  कम्युनिस्ट इतिहास से जुड़े अध्याय का अंत हो गया ।

छात्र आन्दोलन से अपना राजनीतिक जीवन शरू करने वाले, साम्राज्यवाद विरोधी आन्दोलन में शामिल, कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य में गठन के बाद से ही पूरावक्ती कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय, सी॰पी॰आई॰(एम॰) के संस्थापक सदस्यों में से एक, का0 गणेश शंकर विधार्थी का जीवन बिहार के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों के लिये हो रहे संघर्षो से पूरी तरह जुड़ा रहा। पार्टी के नेतृत्व में 90 के दशक में छेड़ा गया भूमि आन्दोलन, उनके कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धि रही है, वे दो बार बिहार विधान सभा तथा एक बार विधान परिषद के सदस्य चुने गये।

का0 गणेश शंकर विधार्थी ने 97 वर्षो का लम्बा जीवन जिया। 11 जनवरी 2021 को रात्रि 10 बजे स्थानीय रूबन अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यू हो गई। उनकी शव यात्रा में सी॰पी॰आई॰(एम॰) के राज्य सचिव का0 अवधेश कुमार, केन्द्रीय कमिटी सदस्य का0 अरूण कुमार मिश्रा, सचिव मंडल सदस्य, काॅ॰ रामपरी, का0 ललन चैधरी, काॅ॰ गणेश शंकर सिंह, काॅ॰ विनोद कुमार, सी॰पी॰आई॰(एम॰) विधायक दल के नेता का0 अजय कुमार, पटना जिला सचिव का0 मनोज चन्द्रवंशी, सी॰पी॰आई॰ के का0 राम बाबू कुमार, सी॰पी॰आई॰(एम॰) समस्तीपुर जिला सचिव का0 रामाश्रय महतो, का0 मनोज गुप्ता, का0 किशोर कुमार एवं संस्कृति कर्मी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुये.

सी॰पी॰आई॰(एम॰) की राज्य पार्टी की ओर से उनके पार्थिव शरीर को लाल झंडा सें ढ़का गया एवं का0 गणेश शंकर विधार्थी अमर रहे के नारो के साथ उन्हें अन्तिम विदाई दी गई तथा उनके सम्मान में राज्य पार्टी कार्यलय का झंडा झुका दिया गया। पार्टी की बिहार राज्य कमिटी, का0 गणेश शंकर विधार्थी की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करती है और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

यह जानकारी कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दी .

ट्रेंडिंग