Janbol News

गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने किया झंडातोलन , मौके पर बोले नि:शुल्क होगा टीकाकरण 

जनबोल न्यूज बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में झंडातोलन किया . इस मौके पर उन्होने कहा की

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में झंडातोलन किया . इस मौके पर उन्होने कहा की बिहार में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। न्याय के साथ विकास की नीति पर निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि कोरोना संक्रमण को राज्य सरकार के अथक प्रयास से बिहार में काफी हद तक नियंत्रित रखने में सफलता मिली है। हर निवासी को नि:शुल्क टीकाकरण का निर्णय सरकार ने लिया है।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को पूरी तरह बिहार में पालन कराया गया है। राज्यपाल गांधी मैदान में आयोजि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे। इसके पहले उन्होंने जवानों के परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और संप्रदायिकता बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।

गौरतलब है कि इस मौके पर राज्यपाल ने बिहार निवासी सेना के जवानों को राज्य सरकार द्वारा नकद व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया, जिन्हें पूर्व में भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया था। गांधी मैदान में ठंडी हवाओं के बीच आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग