Janbol News

release pappu yadav : मनेर में जाप कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव के रिहाई के लिए किया प्रदर्शन

Janbol news पप्पू यादव के गिरफ्तारी के खिलाफ आज जाप कार्यकर्ताओं ने मनेर में प्रदर्श किया। प्रदर्शन कर जाप कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की रिहाई

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol news

पप्पू यादव के गिरफ्तारी के खिलाफ आज जाप कार्यकर्ताओं ने मनेर में प्रदर्श किया। प्रदर्शन कर जाप कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी जलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनअधिकार पार्टी के मनेर ब्लॉक अध्यक्ष ने की । कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री पवन कुमार आजाद , धर्मेंद्र कुमार , भाष्कर कुमार , अजय कुमार, चौधरी ब्रह्म प्रकाश  समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान जाप पार्टी के कार्यकर्ता मनेर ब्लॉक के गौरैया स्थान के पास इक्कठा होकर पप्पू यादव के समर्थन में  लगातार नारेबाजी करते रहे।

बताते चलें की पप्पू यादव की गिरफ्तारी तब की गयी थी जब वे लगातार कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे थे। हालांकि पप्पू यादव की गिरफ्तारी 32 साल पूराने अपहरण के मामले में की गयी है लेकिन समर्थक ऐसा मानते हैं कि सिवान से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के घर के पास रखे एम्बुलेंस को लेकर पूर्व सांसद व जाप सुप्रिमों पप्पू यादव ने जो खुलासा किया है उसी का परिणाम है पप्पू यादव की गिरफ्तारी।

ट्रेंडिंग