Janbol News

Film on Nitish-Lalu लालू के लालटेन के बाद अब नीतीश के सुशासन पर भी फिल्म।

Film on Nitish-Lalu बिहार के राजनीति के दो धूर विरोधी लालू यादव और नीतीश कुमार की कहानी अब फिल्मी पर्दों पर उतरने जा रही है।लालू

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Film on Nitish-Lalu

बिहार के राजनीति के दो धूर विरोधी लालू यादव और नीतीश कुमार की कहानी अब फिल्मी पर्दों पर उतरने जा रही है।लालू यादव के शासन काल की कहानी पहले भी प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल और अपहरण जैसी फिल्मी के माध्यम से दिखाई जा चुकि है। इसके अलाव लालू यादव की पत्नी और बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जीवन संघर्ष पर कुछ दिन पहले हीं वेब सिरीज महारानी आयी थी।

लालटेन में होगी लालू की जीवन कहानी

पहले बनी फिल्मी और वेब सिरिज तो चर्चा में अब भी हैं हीं। इसके अलाव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के उपर एक फिल्म लालटेन आने जा रही है। इस फिल्म में भोजपुरी अभिनेता यश कुमार लालू यादव के किरदार निभा रहे हैं। इसके अलाव फिल्म में राबड़ी देवी का भी किरदार हैं जिसे अभिनेत्री स्मृति सिन्हा निभा रही है।

नीतीश पर बन रही फिल्म सुशासन

बिहार की राजनीति में जब से नीतीश कुमार गद्दी संभाले हैं। नीतीश कुमार और उनके समर्थकों ने नीतीश के शासन को लालू यादव के शासन के तुलना में सुशासन नाम दिया है। अब बिहार की गद्दी तक नीतीश को पहुँचने की कहानी भी फिल्मी पर्दों पर उतरने जा रही है। दरअसल केशव मूवीज इंटरटेनमेंट सीएम नीतीश कुमार पर फिल्म सुशासन द बिगनिंग ऑफ न्यू इरा बनाने जा रही है। इस फिल्म के माध्यम से बिहार में 1990 से 2005 तक हुए राजनैतिक घटनाक्रम को दिखाया जाएगा.

ट्रेंडिंग