Janbol News

बिहार का मौसम दो दिन बाद लेगा करवट, राहत होगी खत्म

पटना: बिहार की राजधानी का मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। पटना में बादल छाएंगे तो राज्य के उत्तरी व दक्षिणी भागों में बारिश

By Janbol News

Edited By:

shobhit singh

Published:

पटना: बिहार की राजधानी का मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। पटना में बादल छाएंगे तो राज्य के उत्तरी व दक्षिणी भागों में बारिश होगी। 23 फरवरी से बर्फीली पछुआ हवा ठंड बढ़ाएगी। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी का रहा।

बर्फबारी का राजधानी में प्रभाव

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार से पर्वतीय इलाकों में होने वाली बर्फवारी का प्रभाव राज्य में पड़ेगा। दो दिनों बाद पटना में बादल छाए रहेंगे तो वहीं उत्तर-पश्चिम व दक्षिण पश्चिम भागों में हल्की वर्षा व मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

23 फरवरी तक रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से शुरू होने वाली बारिश का असर 23 फरवरी तक बिहार के कई स्थानों में रहेगा। बर्फीली हवा के से फरवरी के समापन तक ठंड का असर बना रहेगा। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना व आसपास इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा। हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 27.2 15.4

गया 27.0 11.0

भागलपुर 26.4 13.0

मुजफ्फरपुर 25.4 15.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

ट्रेंडिंग