Janbol News

सेना के जवान ने 2.5 करोड़ में हीं EVM Hack का किया दावा

Janbol News EVM Hack हो सकती है या नहीं इसकी गुथ्थी सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, राजनीतिक पार्टियाँ, वकिलों और इंजिनियरों का अलग

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

evm can be hacked in just 2.5 crore

Janbol News

EVM Hack हो सकती है या नहीं इसकी गुथ्थी सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, राजनीतिक पार्टियाँ, वकिलों और इंजिनियरों का अलग अलग दावा है और आम जनता में बहस भी। आम जनता में बहस के बीच एक दावा और सामने आया है। यह दावा है 2.5 करोड़ देने पर EVM Hack करके प्रत्याशी को जिताने का। दावा करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं सेना का एक जवान है जो जम्मु-क्शमीर के उधमपुर में तैनाता है। इस जवान का नाम मारूती ढाकने (Maruti Dhakne)  है। यह जवान महाराष्ट्रा के अहमदनगर जिले के पाथर्डी निवासी है।

प्रत्याशी को जिताने के लिए EVM Hack का किया दावा

बताते चलें कि देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के लिए प्रचार और वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। इस बीच सेना के जवान मारूती ढाकने  (Maruti Dhakne) ने यह दावा जिस वजह से किया उसकी वजह है संभाजीनगर (Sambhajinagar) में ईवीएम मशीनों में छेड़खानी कर के विपक्षी नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve)  को जिताना है। इसके लिए जवान ने 2.5 करोड़ रूपये की मांग की थी।

पुलिस ने किया जवान मारूती ढाकने  (Maruti Dhakne) को गिरफ्तार

EVM Hack कर जिताने का दावा करने वाले सेना के जवान मारूती ढाकने को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मारूती ढाकने की गिरफ्तारी पुलिस ने महाराष्ट्रा विधान परिषद में विपक्षी नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) के शिकायत पर की है।

Evm Hacking की ABCD भी नहीं जानता मारूती ढाकने 
मामले की गंभीरता को देखते हुए दानवे ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। संभाजीनगर पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया। आरोपी से बातचीत कर डील 1.5 करोड़ रुपये में तय की गई। पुलिस ने आरोपी के लिए जाल बिछाया और उसे टोकन राशि के तौर पर 1 लाख रुपये देने के बहाने मिलने बुलाया। मंगलवार शाम करीब चार बजे उसे एक होटल में पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर काफी कर्ज है। उसने अपना कर्ज उतारने के लिए यह चाल चली। लेकिन उसे ईवीएम के बारे में कुछ नहीं पता है। आरोपी ने दावा किया था कि चिप लगाकर वह किसी भी उम्मीदवार को अधिक वोट दिला सकता है।

ट्रेंडिंग