Janbol News

MI vs KKR क्या है ईडन गार्डेन की पीच रिपोर्ट, जाने किसे मिलेगा फायदा

Janbol News:MI vs KKR Pitch Report IPL 2024 : IPL 2024 का 60वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स 

By Janbol News

Edited By:

Ravish Kumar

Published:

MI vs KKR

Janbol News:MI vs KKR Pitch Report IPL 2024 : IPL 2024 का 60वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स  के बीच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला शाम को 7ः30 बजे शुरु होगा।

MI vs KKR की स्थिती अभी क्या है, जानतें है?

MI vs KKR IPL2024 का 60वां मुकाबला शनिवार 11 मई यानी आज कोलकाता के ईडन गार्डेन मैदान पर में खेला जाना है।मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे से शुरु होगा, जबकि टॉस के लिए दोनो टीमों के कप्तान हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दरअशल कोलकाता नाईट राइडर्स की नजरें इस मुकाबले को जीत कर प्लेऑफ में जगह बनाने की होगी। जानकारी के लिए बता दें की कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम IPL 2024 में पॉइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर मौजुद है। वहीं प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम अपने सम्मान कि लड़ाई लड़ेगी। मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में इस सीजन टीम का परफॉर्मेंस बहुत ही निराशाजनक रहा है। आइए मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स मुकाबले के कुछ महत्वपूर्ण जानकारीयों पर नजर डालते है।

यह भी पढ़ें

IPL2024: GT VS CSK के मैंच से क्या तय होगी प्लेऑफ की TOP 4 टीमें ? समझिए प्लेऑफ कि गणित

MI vs KKR  की पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डेन मैदान पर इस साल खुब रन बरसे हैं। पंजाब किंग्स इसी मैदान पर टी20 क्रिकेट के इतिहास को सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था,वहीं राजस्थान रॉयल्स भी 224 रन चेज कर चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोलकाता नाईट राइडर्स द्वारा मिले 223 रनों के टारगेट का पिछा करने से मात्र 1 रन से चुक गई थी। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम यहां पिछले मुकाबले में 153 रन ही बना सकी, जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स इस स्कोर को 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि आज का मुकाबला भी हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।यहां टॉस जीतकर ज्यादा तर टीमें पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला लेती है।

यह भी पढ़ें

IPL2024: रोहित शर्मा के अगले साल IPL खेलने पर क्या बोल गए पाकिस्तानी क्रिकेटर वशीम अकरम?

ईडन गार्डेन के IPL आकड़ें और रिकॉर्ड

मैच 92

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच – 37

टारगेट का पीछा करते हुए जीते मैच – 55

टॉस जीत कर जीते हुए मैच – 49

टॉस हारकर जीते हुए मैच – 43

हाईएस्ट स्कोर –  262/2

लोएस्ट स्कोर – 49

पहली पारी का ऑसतन स्कोर – 161

हाईएस्ट स्कोर इन रन चेज – 262

यह भी पढ़ें

IPL2024 : RCB की लागातार चौथी जीत, क्या प्लेऑफ में जाएगी RCB?

 

ट्रेंडिंग