Janbol News

अतिपिछड़ों को 36 % प्रतिशत टिकट देने देगा लोजपा सेक्यूलर

जनबोल न्यूज लोजपा-सेक्यूलर अतिपिछड़ा मुख्यमंत्री बनाने का अभियान शुरू किया है।पार्टी ने चुनाव में अतिपिछड़ा समाज को 36℅ प्रतिशत टिकट देने का फैसला किया है।

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

लोजपा-सेक्यूलर अतिपिछड़ा मुख्यमंत्री बनाने का अभियान शुरू किया है।पार्टी ने चुनाव में अतिपिछड़ा समाज को 36℅ प्रतिशत टिकट देने का फैसला किया है।

आज पार्टी के प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस को संम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 सत्यांनन्द शर्मा ने कहा कि दलित अतिपिछड़ा समाज जिसे राजनीति में हिस्सेदारी देना तो दूर आज तक अजादी के 74 वर्षों में भी याचक बनाकर छोड़ दिया। भिखारी की भांति राजनीति में व्यवहार किया।सत्ता और संम्पति से दूर रखा।इस समाज की भूख जगी है सम्मान चाहता है।सत्ता में भागीदारी चाहता है।

इस अनिवार्यता और सामाजिक न्याय की धारा को देखते हुए लोजपा-सेक्यूलर ने निर्णय लिया कि इस बिधान सभा चुनाव में अतिपिछड़ा समाज के हाथ सत्ता सुपुर्द करने के लिए जिन जातियों को कभी किसी पार्टी ने टिकट नही दिया उन्हें उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने पार्टी को हांडी चुनाव चिन्ह प्रदान किया है। आयोग को पार्टी धन्यवाद देती है।

संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान युबा लोजपा-सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, महिला प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्षा अंजू देवी,शिक्षा प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रोo रामप्रवेश यादव,सैनिक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन शिकन्दर शर्मा,उपाध्यक्ष मोहमद सलाम,नंदकिशोर यादव,शम्भू शर्मा,रविन्द्र शर्मा,बिभीषण शर्मा,दीपू यादव,एवं शशि पासवान आदि नेता उपस्थित थे।

इस आशय की सूचना पार्टी मुख्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने दी।

ट्रेंडिंग