Janbol News

महागठबंधन में पड़ी फूट , कांग्रेस को ठहराया हार का जिम्मेदार

जनबोल न्यूज बिहार में महागठबंधन को मिली हार के बाद राजद और कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ती दिख रही है . आरजेडी ने कांग्रेस नेता

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

बिहार में महागठबंधन को मिली हार के बाद राजद और कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ती दिख रही है . आरजेडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हार का जिम्मा ठहराया है .

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा की कांग्रेस महागठबंधन के पांव की ज़ंजीर बन चुकी है। कांग्रेस के 70 उम्मीदवार चुनाव लड़े और कांग्रेस ने 70 सभाएं भी नहीं की। अन्य प्रदेशों में भी कांग्रेस अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर देती है लेकिन अधिक सीटों पर जीतने में असफल रहती है .

उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी बिहार में केवल तीन दिन के लिए आए। प्रियंका गांधी नहीं आईं क्योंकि वो बिहार से उतना परिचित नहीं थीं. बिहार में चुनाव सरगर्मी तेज थी और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी ऐसे चलती है? कांग्रेस पार्टी जिस तरह से चलाई जा रही है, उससे बीजेपी को फायदा हो रहा है।

ट्रेंडिंग