Janbol News

Bihar Cabinate Minister : तारकिशोर भी निकले भ्रष्ट, राजद ने दिया प्रूफ

बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के निशाने पर अब शिक्षा मंत्री के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आ गए है . दरअसल उपमुख्यमंत्री ने

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

बिहार के

राष्ट्रीय जनता दल के निशाने पर अब शिक्षा मंत्री के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आ गए है . दरअसल उपमुख्यमंत्री ने अपनी उम्र में घोटाला किया है . जिसका प्रमाण राजद ने जनता को दिखाया है और कहा की उपमुख्यमंत्री  के कारनामों से अब पुरा बिहार परिचित होगा।

राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया में ताराकिशोर के प्रमाण को पोस्ट करते हुए लिखा की  बिहार के उपमुख्यमंत्री अपनी उम्र में ही घोटाला एवं कमीशन के लिए ठेकेदारों को धमकाने और अपने सभी पारिवारिक सदस्यों को ठेकेदार बनाने में भी लिप्त है। पूरा कटिहार जानता है बिना कमीशन के ये क्षेत्र में कोई काम नहीं करते। अब इनके कारनामों से संपूर्ण बिहार परिचित होगा।

आगे राजद ने लिखा की …..

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की उम्र 2005 में 48 साल थी।

5 साल बाद उनकी उम्र महज़ 1 साल बढ़ी और 49 साल हुई।

फिर 5 साल बाद 2015 में उनकी आयु 3 साल बढ़कर 52 साल हुई।

और आखिरी के 5 साल, यानी 2020 तक उनकी उम्र 12 साल बढ़कर 64 साल हो गई।

ट्रेंडिंग