Janbol News

रामाश्रय सिंह कुशवाहा के हत्यारो के गिरफ्तारी जल्द हो- BSP

जनबोल न्यूज गोपालगंज के व्यावसायी रामाश्रय सिंह कुशवाहा की हत्या एक साल पहले जून 2019 मे हथियार बंद अपराधियो के द्वारा हुई थी।एक साल बाद

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

जनबोल न्यूज

गोपालगंज के व्यावसायी रामाश्रय सिंह कुशवाहा की हत्या एक साल पहले जून 2019 मे हथियार बंद अपराधियो के द्वारा हुई थी।एक साल बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है।

अपराधियो के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुनिता कुशवाहा पिछले 3 दिनो से अनशन पर हैं। अनशन पर उनके साथ पूरा घर का सदस्य है। कल अचानक सुनिता कुशवाहा की तबीयत बिगड़ गई।

तबियत बिगड़ते देख BSP के बिहार प्रदेश प्रभारी आचार्य मुन्ना कुशवाहा ने बिहार सरकार पर हमला बोला। बिहार में सुशासन का राज खत्म हो चुका है। बिहार में अपराधियों का बोल- वाला है।

बिहार पुलिस निक्मी हो गई है। एस साल बाद सुनिता कुशवाहा को न्याय नही मिला।।रामाश्रय सिंह कुशवाहा का हत्यारा आज भी फरार है।अचार्य मुन्ना कुशवाहा ने कहा बिहार में हर दिन अपराध हो रहा है।

किसी को न्याय नही मिल रहा है। यदि कोई सरकार किसी को सुरक्षा नही दे सकती है तो उसे सरकार मे बने रहने का कोई हक नही है।साथ ही कहा –यदि जल्द न्याय नही मिला तो bsp बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा

पटना संवाददाता

रवि कुमार

ट्रेंडिंग