Janbol News

कृषि मंत्री ने बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का लिया जायजा , क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ कल करेंगे बैठक

जनबोल न्यूज बिहार  के कृषि मंत्री डॉ० प्रेम कुमार द्वारा उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में आयी बाढ़ से उत्पन्न स्थितियों की जानकारी मुख्यालय स्तर

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

बिहार  के कृषि मंत्री डॉ० प्रेम कुमार द्वारा उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में आयी बाढ़ से उत्पन्न स्थितियों की जानकारी मुख्यालय स्तर के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से जानकारी ली गई। उनके द्वारा कल बाढ़ प्रभावित जिलों के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जायेगी।

माननीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिला कृषि पदाधिकारियों को निदेश दिया कि यदि बाढ़ से खरीफ फसलों का नुकसान होता है तो किसानों के लिए इसका क्या विकल्प हो सकता है, इससे संबंधित प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध करायें। उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिया कि प्रत्येक स्थिति के लिए तैयार रहें, किसानों के सतत् सम्पर्क में रहें। साथ ही, अपने अधिनस्थ क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बना कर रखें। साथ ही, उन्होंने यह भी निदेश दिया कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के लगातार सम्पर्क में रहें। उन्होंने कहा कि कहीं यदि अधिक पानी आ गया हो तो उसके त्वरित निकास के लिए बाढ़ नियंत्रण से संबंधित अधिकारियों के साथ सम्पर्क कर शीघ्र समस्या का समाधान करने का प्रयास करें।

डॉ० प्रेम ने जिला कृषि पदाधिकारियों को निदेश दिया कि संबंधित जिले में आवश्यकतानुसार बीज की व्यवस्था रखें, ताकि यदि बाढ़ से कोई नुकसान होता भी है तो उसकी भरपाई की जा सके, ताकि खेत खाली नहीं रहे। उन्होंने पौधा संरक्षण संभाग के क्षेत्रीय सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को किसानों के सतत् सम्पर्क में रहने का निदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा यह ध्यान रखना है कि बाढ़ से किसानों को कम-से-कम नुकसान हो। यदि बाढ़ से नुकसान होगा तो उसकी भरपाई की जायेगी।

डॉ० कुमार ने कहा कि सरकार इस मुसीबत की घड़ी में राज्य के अन्नदाता किसान भाई एवं बहनों के साथ खड़ी है एवं बाढ़ प्रभावित सभी किसानों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराया जायेगा।

ट्रेंडिंग