Janbol News

सुशांत मामले पर तेजस्वी यादव की नीयत साफ है तो इन दस सवालों का जवाब दें : निखिल आनंद

जनबोल न्यूज बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद का बयान: “सुशांत मामले पर तेजस्वी यादव की नीयत साफ है तो दस सवालों का जवाब दें। दुखद

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद का बयान: “सुशांत मामले पर तेजस्वी यादव की नीयत साफ है तो दस सवालों का जवाब दें। दुखद है कि राजद का गठबंधन धर्म सुशांत के न्याय के खिलाफ खड़ा है। तेजस्वी यादव बतायें कि वे बिहार सरकार- बिहार पुलिस का समर्थन करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार- मुम्बई पुलिस के साथ खड़े हैं।“

बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में राजद का कांग्रेस के पीछे महाराष्ट्र सरकार के समर्थन में खड़े होना दुर्भाग्यपूर्ण है। तेजस्वी फिल्म सिटी का नामकरण की बात करते हैं लेकिन न्याय के सवाल पर महाराष्ट्र सरकार और मुम्बई पुलिस पर भरोसा जताते हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के साथ ही राजद भी महाराष्ट्र सरकार और मुम्बई पुलिस के अन्यायपूर्ण हरकत के साथ खड़ी हैं। दुखद है कि राजद का गठबंधन धर्म सुशांत के न्याय के खिलाफ खड़ा है। तेजस्वी यादव गठबंधन धर्म निभायें लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर यह विश्वास दिलायें कि वे महाराष्ट्र सरकार, मुम्बई पुलिस, बॉलीवुड माफियाओं के साथ नहीं बल्कि बिहार सरकार, बिहार पुलिस और बिहार की जनता के साथ खड़े हैं।

तेजस्वी यादव की नीयत अगर सुशांत मामले पर साफ है तो वे इन दस (10) सवालों का सार्वजनिक जवाब दें।

1. क्या सुशांत को श्रद्धांजलि देने तेजस्वी फोटो सेशन के लिए गए थे?

2. क्या तेजस्वी महाराष्ट्र सरकार के सुशांत मामले में घोर असहयोगपूर्ण रवैये की निंदा करते हैं?

3. क्या तेजस्वी मानते हैं कि मुम्बई पुलिस सुशांत के आरोपियों को बचाने में लगी है?

4. बिहार की जनता के इस विश्वास का क्या तेजस्वी समर्थन करते है कि महाराष्ट्र सरकार और मुम्बई पुलिस सुशांत को न्याय दिलाने में असमर्थ है?

5. बिहार की जनता के इस बात से क्या तेजस्वी इत्तिफाक जताते हैं कि महाराष्ट्र सरकार- मुंबई पुलिस बॉलीवुड माफिया समर्थित आरोपियों के पक्ष में है?

6. क्या तेजस्वी यह बयान दे सकते हैं कि बिहार के बेटे सुशांत को न्याय के खिलाफ खड़ी है उद्धव सरकार?

7. अभी तक सुशांत के मामले में तेजस्वी यादव ने सोनिया गाँधी- राहुल गाँधी- प्रियंका गाँधी से महाराष्ट्र सरकार की शिकायत क्यों नहीं की?

8. क्या तेजस्वी यादव कांग्रेस- एनसीपी- शिवसेना की सुशांत मामले में अड़ियल पक्षपाती रूख की निंदा करते हैं?

9. क्या तेजस्वी सुशांत सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौत की जाँच मामले में बिहार की पुलिस की जाँच का समर्थन करते हैं?

10. सुशांत मामले में जारी घटनाक्रम के बीच तेजस्वी यह बतायें कि वे बिहार सरकार के साथ खड़े हैं या फिर महाराष्ट्र सरकार के साथ खड़े हैं?

ट्रेंडिंग