Janbol News

नौबतपुर प्रखंड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संगठन वुिस्तार हेतु बैठक का हुआ आयोजन

जनबोल न्यूज नौबतपुर प्रखंड के अजवा गाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बिपुल कुशवाहा के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

नौबतपुर प्रखंड के अजवा गाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बिपुल कुशवाहा के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक का आयोजन संगठन में विस्तार के लिए किया गया। वहीं इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव युवा रालोसपा रहें।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को नजदीक आते देख और बढ़ रहे बिहार राजनैतिक सरगर्मी को देखते हुए सभी पार्टियां अपने अपने संगठन के विस्तार एवं चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन कर रही है। इसी बीच आज बिक्रम विधान सभा के नौबतपुर प्रखंड के अजवा गाव में संगठन विस्तार हेतु रालोसपा द्वारा भी एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव युवा मनोजकांत कुशवाहा के साथ साथ अन्य पदाधिकारी राघवेन्द्र कुशवाहा संगठन सचिव बिहार दीपक शर्मा युवा अध्यक्ष पटना एवं अंशु कुशवाहा जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग