Janbol News

बिहार : जाप के राष्ट्रीय महासचिव ने कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र के तरफ बढ़ाए कदम

जनबोल न्यूज जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र में

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र में चहलकदमी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से इस क्षेत्र पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। भाजपा नेता सह उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस पर आधिपत्य जमा रखा है। लेकिन आज तक क्षेत्र की विकास के लिए ठोस पहल नहीं किया है।

राजेश रंजन पप्पू ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता पर वह एकाधिकार समझते हैं पर उसके विकास, उन्नति और शुख-दुःख पर न कभी गंभीर रहे और न कभी पहल किया है। पहले वह स्वंय प्रतिनिधित्व करते थे, बाद में अरूण कुमार सिन्हा को विधायक बनवा दिया। वह आज भी कायम हैं। पर , उन्हें भी क्षेत्र की जनता का सिर्फ वोट से मतलब है। साधारण बारिश में पिछले साल जल जमाव के बीच निवासियों को त्राहिमाम करते हुए पुरा देश देखा है और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी प्रत्यक्ष रुप में जान बचाकर चलते बने थे। इस भयावहता को याद कर आज भी कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र की जनता सिहर उठती है।

जाप (लो•) के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने पिछले वर्ष की उक्त संदर्भ को याद दिलाते हुए कहा कि तब पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व मे सैंकड़ों जाप (लो•) के समर्थक और कार्यकर्ता दिन-रात राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहते थे।उसी समय संकल्प लिया था कि भविष्य में भी क्षेत्र की विकास और जनहित के कार्यो में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जूड़े रहेंगे, इसी संकल्प के साथ कदम बढा रहे हैं।

ट्रेंडिंग