Janbol News

पप्पू यादव बिक्रम में किसानों की समस्याओं से हुए रूबरू

जनबोल न्यूज आपकी लड़ाई में मैं आपके साथ हूँ। अगर आप दस दिनों तक सत्याग्रह करेंगे तो मैं भी आप सभी के साथ बैठा रहूंगा।

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

आपकी लड़ाई में मैं आपके साथ हूँ। अगर आप दस दिनों तक सत्याग्रह करेंगे तो मैं भी आप सभी के साथ बैठा रहूंगा। सरकार से ज्यादा ताकत आम आदमी में होती है। आम आदमी अगर ठान ले तो सरकार को गिरा सकता है। जनता ही सबकुछ है। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिक्रम के कटारी निसरपुरा गांव में किसानों को संबोधित करते हुए कहा।

पप्पू यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के राज में माफियाओं की संख्या बहुत बढ़ गई है। ये माफिया गरीब और कमजोर किसानों को परेशान करते हैं। माफिया तो हैं ही ऊपर से स्थानीय दारोगा और सरकारी पदाधिकारी अलग परेशान करते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि सारे माफिया नेता और मंत्री के संरक्षण में काम करते हैं। नीचे से पैसा ऊपर जाता है।

जाप अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में संसाधनों की कमी नहीं है लेकिन किसी भी सरकार ने बिहार के विकास के बारे में नहीं सोचा। किसी सरकार ने बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश नहीं की। पहले जो कुछ कारखाने थे वो भी बंद करवा दिए गए। बिहार अकेले पूरे देश के मछली की मांग को पूरा कर सकता है। हमारे यहां इतनी सारी नदियां हैं और इनमें 14 से भी ज्यादा प्रकार की मछलियां पाईं जाती हैं।

ट्रेंडिंग