Janbol News

भागलपुर : जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति केंद्र संवाद कार्यक्रम आयोजित कर कही ये बात

जनबोल न्यूज भागलपुर में  आज तिलकामांझी मंडल स्थित आनंद विवाह भवन में जिलाध्यक्ष रोहित पांडे के अध्यक्षता में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति केंद्र संवाद

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

भागलपुर में  आज तिलकामांझी मंडल स्थित आनंद विवाह भवन में जिलाध्यक्ष रोहित पांडे के अध्यक्षता में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति केंद्र संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे जी ने कहा कि हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा देश होता है और देश की एकता व अखंडता ही हमारा मूल उद्देश्य है जिसको लेकर हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों से कहते आई थी सत्ता में आएंगे तो देश से धारा 370 खत्म करेंगे, राम मंदिर मुद्दा का समाधान होगा, महिलाओं को सम्मान मिलेगा, गरीबों को लाभ मिलेगा और देश का विकास होगा . इन सारे मुद्दों पर हमारे पार्टी सत्ता में आने के बाद काम की और आगे भी करेगी . बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने एकजुटता दिखाकर संगठन की मजबूती व भागलपुर सीट पर विजय दिलाने का आह्वान किया है उन्होंने कहा कि पार्टी के तरफ से जिन्हें भी सिंबल मिले उसे चुनाव जीता कर सदन में भेजना हम पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह उर्फ कन्हैया मंडल, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माला सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, अती पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमार विजेंद्र, मुकेश हरी, शैलेंद्र कुमार, संजय पासवान, अनिरुद्ध ठाकुर, उमा कांत झा, शिव कुमार झा, अतुल मिश्रा, रौशन सिंह,
मंतोस कापड़ी, सोमनाथ शर्मा, सशांक घोष, प्रतीक आनंद,शिव कुमार झा, चंदन ठाकुर, तारा कांत झा, अशोक झा, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ट्रेंडिंग