Janbol News

कुम्हरार विधान सभा : बिहार विधान सभा में कोई भी कसर नही छोड़ना चाहता जाप , तेजी से चल रहा जन सम्पर्क अभियान

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने बिहार विधान सभा चुनाव का बिगुल बजते के साथ कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र में पहले

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने बिहार विधान सभा चुनाव का बिगुल बजते के साथ कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र में पहले से चली आ रही जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। आज हनुमान नगर, लोहियानगर, दाऊदबिगहा, भुतनाथ रोड, मुन्ना चौक, कंकडबाग, मलाहीपकड़ी के विभिन्न मोहल्लों के निवासियों के बीच जन सम्पर्क स्थापित किया।

इनके साथ साथ छात्र-नौजवानों, महिलाओं और सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से सजग लोगों की टोली भी जाप(लो•) के प्रत्याशी राजेश रंजन पप्पू के समर्थन में सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।राजेश रंजन पप्पू कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर जन अधिकार पार्टी (लो•) के संरक्षक व पूर्व सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव द्वारा लिए गए बिहार के विकास और परिवर्तण के संकल्प को बता रहे हैं।

बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो•) ने प्रतिज्ञा पत्र जारी किया है, उसका नतिजा भी समान दिखायी पड़ रहा है। कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र पर लगभग तीस वर्षों से भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और अरूण कुमार सिन्हा का कब्जा है। इन दोनों ने आज तक विधान सभा क्षेत्र के निवासियों के हित और क्षेत्र के चहूँमूखी विकास के लिए कभी भी ठोस पहल नहीं किया है।

कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवार राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि क्षेत्र के साथ-साथ बिहार की जनता नीकाश कुमार के अगुवाई वाली राजग सरकार से छुटकारा चाहती है। वैसे हमारी सिधी लड़ाई भाजपा से है। राजग और महागठबंधन को मात देने के लिए पप्पू यादव ने बिहार की जनता के समक्ष ठोस विकल्प देने का निर्णय किया है। इस दिशा में निरंतरता कायम रखने के लिए सक्रिय राजनीतिक दलों के साथ बात अंतिम चरण में चल रही है। जिसकी घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। गठबंधन के स्थान पर ठोस विकल्प में शामिल दलो़ के बीच सीटों के बंटवारा पर बातचीत अंतिम दौर में है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार और बिहार सरकार किसान एवं मजदूर विरोधी है। सबको सम्मान चाहिए और सबको सम्मान सरकार को देना चाहिए। जाप (लो•) के संरक्षक पप्पू यादव समर्थक के साथ ही बिरोधियों तथा अपमानित करने वालों को भी सम्मान देने के पक्ष में रहते हैं ।

ट्रेंडिंग