Janbol News

नीतीश कुमार देश मे रचेगे इतिहास ,जानिए कौन -सा होगा इतिहास।

जनबोल न्यूज नीतीश कुमार के चाण्क्य नीति के आगे देश के सारे  सियासत के कीर्तिमान छोटे पड़ने वाला है। आज शाम को राजभवन में जैसे

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

जनबोल न्यूज

नीतीश कुमार के चाण्क्य नीति के आगे देश के सारे  सियासत के कीर्तिमान छोटे पड़ने वाला है। आज शाम को राजभवन में जैसे ही नीतीश मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपनी जिम्मेवारियों की अवधि का विस्तार करेंगे, वैसे ही राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक  बार मुख्यमंत्री बनने के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे।

देश में सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकार्ड अभी तक सिर्फ गोवा के मुख्‍यमंत्री रहे प्रताप सिंह राणे के पास है।

राणे 1980 से 2007 के बीच अलग-अलग समय में सात बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं।

सातवीं बार मुख्यमंत्री बन कर इतिहास रचेंगे नीतीश

नीतीश ने अपने ही दल के जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया और खुद संगठन में ध्यान लगाया। हालांकि, उत्तराधिकारी के अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के चलते नीतीश को सरकार में लौटना पड़ा। सियासी उठापटक के बीच नीतीश ने 22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिया था । यह पारी 19 नवंबर 2015 तक चली।

आम चुनाव में नीतीश के चेहरे पर बिहार ने फिर भरोसा किया और जनता दल यूनाइटेड, राष्‍ट्रीय जनता दल, कांग्रेस के गठबंधन को जीत दिलाकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश ने 20 नवंबर 2015 को पांचवी बार शपथ लिया था।  लेकिन बीच आरजेडी से संबंधों में खटास के चलते 26 जुलाई 2017 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

27 जुलाई 2017 को बीजेपी के साथ नीतीश ने छठी बार मुख्यमंत्री बने और 15 नवंबर 2020 तक बने रहे। अब सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में सातवीं बार उनकी शपथ लेकर  देश में नया इतिहास बनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश तीन बार 2006, 2012 और 2018 में लगातार विधान परिषद के सदस्य भी चुने गए।

अब तक देश मे सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे लोग

  • पवन चामलिंग : सिक्किम : 23 वर्ष चार महीने 18 दिन
  • ज्योति बसु : पश्चिम बंगाल : 23 वर्ष चार महीने सात दिन
  • जियांग अपांग : अरुणाचल प्रदेश : 22 वर्ष सात महीने
  • मानिक सरकार : त्रिपुरा : 20 वर्ष
  • शीला दीक्षित : 15 वर्ष 25 दिन
  •  फिर एक बार नीतीश कुमार
  • 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक
  • 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक
  • 26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक
  • 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 तक
  • 20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक
  • 27 जुलाई 2017 से 15 नवंबर 2020 तक
  • 16 नवंबर 2020 से सातवीं पारी  की शुरूआत

ट्रेंडिंग