Janbol News

किसानो के आंदोलन ने देश मे लगाई महाजाम।

जनबोल न्यूज देश मे आज लगतार तीसरे दिन  पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली की यातायात व्यवस्था चरमराई

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

जनबोल न्यूज

देश मे आज लगतार तीसरे दिन

 पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। किसान आंदोलन के कारण सोनीपत में जीटी रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है। आलम यह बना हुआ है कि किसानों की वजह से कुंडली से बहालगढ़ तक करीब 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है।

बता दें कि  किसान कुंडली बॉर्डर पर रोड पर बैठे हुए हैं। जिससे कारण आवागमन ठहर सा गया है। किसानों के ठहराव से जीटी रोड पर भी हालात खराब हैं। 10 किलोमीटर तक लगे लंबे जाम में फंसे हजारों ट्रकों में लदे फल व सब्जियों के खराब होने की आशंका है।


पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों ने 3 केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली को तीन तरफ से घेर रखा है। दिल्ली में प्रवेश के लिए आमादा किसान किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हैं। पिछले 2 दिनों से किसी तरह दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के जवान

तैनात हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें बुराड़ी स्थित मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दी जाए।

किसान संगठनों ने भी कृषि कानूनों के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है। आज  किसानों के कई जत्थे  मेरठ से गाजियाबाद आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि किसान यूपी गेट पर जमा होंगे और फिर दिल्ली में दाखिल होंगे। वहीं हापुड़ रोड और एएलटी रोड से होकर जिले के किसान भी इसी जत्थे में शामिल होंगे। ऐसे में मेरठ रोड और हापुड़ रोड पर शनिवार को भी यातायात बाधित होगा। इस बाबत गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक का कहना है कि फिलहाल कोई डायवर्जन लागू नहीं किया है।लेकिन हालात और किसानों का मूवमेंट देखकर डायवर्जन किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश के दौरान किसानों की कई जगह पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में धरने के लिए जगह देने की पेशकश की, लेकिन किसानों का कहना था कि जंतर-मंतर पर ही धरना देना है। फिलहाल वे सिंघू बॉर्डर पर धरने पर बैठ गए और कहा कि जिसे बात करनी है वह यहीं आए।

जगह-जगह जाम लगने से लोगों को भारी मुश्किलें पेश करनी पर रही है। फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा से दिल्ली आने वाले यात्रियों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा असर रजोकरी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर दिखाई दिया। गाजियाबाद में पुलिस ने किसानों को यूपी गेट तक पहुंचने नहीं दिया।

लेकिन मोदीनगर व हापुड़ में किसानों ने हाईवे को करीब तीन घंटे तक जाम रखा।

ट्रेंडिंग