Janbol News

बिहार मे शीतलहर गिरने के आसार , रहे सावधान ।

जनबोल न्यूज पिछले कुछ दिनो से 2 से 3 दिनों के अंदर बिहार के मौसम मे तेजी के साथ बदला है। पछुआ हवाओं ने बिहार

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

जनबोल न्यूज

पिछले कुछ दिनो से 2 से 3 दिनों के अंदर बिहार के मौसम मे तेजी के साथ बदला है। पछुआ हवाओं ने बिहार का पारा लुढ़काया है। लेकिन दो दिनो मे बिहार के अंदर शीतलहर पुरे बिहार को अपने चपेट लेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

हिमालय के तटवर्ती इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण पछुआ हवाएं बिहार का पारा नीचे गिरा देंगी। पिछले हफ्ते आसमान में छाए बादल भी अब गायब हो चुके हैं। लेकिन फिर से बादल छाने के आसार  है।  लिहाजा रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गया 11.2 भागलपुर 13.5 और पूर्णिया 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है लेकिन उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही हवाएं ठंड को बढ़ाएंगी।

पटना का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री नीचे आया है और इस में अभी और गिरावट होने की संभावना है।

ट्रेंडिंग