Janbol News

आगामी 25 दिसंबर यानी सुशासन दिवस को पूरे बिहार में मोदी जी का कार्यक्रम दिखाया जाएगा: डॉ संजय जायसवाल

जनबोल न्यूज भाजपा कार्यालय, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के जरिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि 25 दिसंबर (सुशासन दिवस) यानी भारत

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

भाजपा कार्यालय, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के जरिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि 25 दिसंबर (सुशासन दिवस) यानी भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दोपहर 12 बजे से होने वाले संबोधन को बिहार भाजपा द्वारा प्रदेश में लाइव दिखाया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया उक्त कार्यक्रम के साथ बिहार भाजपा ने तय किया है कि सभी 534 प्रखंड में सुशासन दिवस को किसान चौपाल सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

अब तक चल रहे किसान चौपाल सम्मेलनों पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने तीन कृषि कानूनों के समर्थन में अब तक 93 विधानसभाओं में रैली कर चुकी है और बिहार के किसानों ने इस सुधारों के प्रति अभूतपूर्व समर्थन दिखाया है और विभिन्न सम्मेलनों को मिलाकर करीब 2.5 लाख किसान समर्थन के लिए आए हैं।

नरकटिया के राजद विधायक ने चुनावी हलफनामा में जानकारी छिपाई

प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने राजद के नरकटियागंज विधायक द्वारा चुनावी घोषणा में आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने और गलत चुनावी हलफनामे पर आज शाम चार चुनाव आयोग जाने की जानकारी दी।

इसके साथ उन्होंने यह भी बताया जबकि उनकी पार्टी ने आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा की है और वह छिपा रहे हैं। राजद का चाल चरित्र कभी नहीं छिप सकता,भले कितना ही कोशिश कर लें।

इसी मुद्दे डॉ संजय जायसवाल ने कहा इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गाइडलाइन जारी भी है और इसे छिपाकर उन्होंने कोर्ट का भी अवमानना किया है। इसके साथ ही वर्तमान विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय से कार्रवाई करने की भी मांग की।

ट्रेंडिंग