Janbol News

महागठबंधन के द्वारा किसानों के समर्थन को लेकर मानव श्रृंखला सफल बनाने पर आजाद गांधी एवं एजाज़ अहमद ने बधाई दी 

जनबोल न्यूज राजद के वरिष्ठ नेता सही पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी एवं एजाज अहमद ने संयुक्त रुप से अपने वक्तव्य में कहा कि आज

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

राजद के वरिष्ठ नेता सही पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी एवं एजाज अहमद ने संयुक्त रुप से अपने वक्तव्य में कहा कि आज किसानों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आव्हान पर महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर तीनों काला कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पटना सहित पूरे राज्य भर में मानव श्रृंखला पूरी तरह से सफल रहा और इसमें महागठबंधन के सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

नेताओं ने कहा कि किसानों के पसीना बहाने से, ठंडी, गर्मी, बरसात की परवाह किए बिना कमरतोड़ मेहनत द्वारा अन्न उपजाने से देश का पेट भरता है! पर क्या देश बदले में किसान का ध्यान रखता है? क्या तथाकथित कृषि प्रधान देश भारत में किसानों के बच्चों का भविष्य सुरक्षित है? क्या देश का किसान सुखी है?

नेताओ ने आगे कहा कि देश किसानों को उसकी फसल का अधिकतम तो भूल जाइए, न्यूनतम मूल्य भी नहीं मिलता है! आज देश का संतोषी किसान इस न्यूनतम मूल्य के लिए लड़ रहा है और दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी भी देशवासियों का एक बड़ा भाग किसानों की इस लड़ाई में उसके साथ खड़े होने से कतरा रहा है यह सोचने का विषय है।

ट्रेंडिंग