Janbol News

Bihar lockdown4: बिहार में कुछ छुट के साथ लॉकडाउन की अवधि 1 सप्ताह और बढाई गई, जानें कब तक रहेगा?

Janbol News Bihar lockdown 4: बिहार में लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर से बढा दी गई है। 4 मई 2021 से शुरू हुआ लॉकडाउन

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

Bihar lockdown 4: बिहार में लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर से बढा दी गई है। 4 मई 2021 से शुरू हुआ लॉकडाउन 1 जून 2021 को समाप्त हो रहा था। इसे फिर से 1 सप्ताह के लिए यानि 2 जून 2021 से 8 जून 2021 तक के लिए बढाया गया है। हालाकि व्यापारियों को कुछ छुट भी दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

गौरतलब है कि राज्य में लॉकडाउन का सकारात्मक असर पडा है। कोरोना से संबंधित मामले 12% से गिर कर 3% पर आ गये हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह और बढा दी है। हालाकि पोस्ट कोविड  इफैक्ट (कोरोना महामारी के बाद की स्थिति) के रुप में अब ब्लैक फंगस और निमोनिया के केस बढ रहे हैं। मरीजों की संख्या बढने से अस्पतालों में इससे संबंधित दवा की भी किल्लत हो गई है। समस्या और न बढ जाए इसीलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कदम उठाया है।

व्यापारियों के लिए अतिरिक्त छूट क्या दी गई है ?

Bihar lockdown 4: बिहार के मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में  2 जून से सभी तरह की दुकानें एक दिन बीच करके सुबह 6  से 2 बजे दिन तक खुलेंगी। कौन सी दुकानें किस दिन खुलेंगी यह जिलाधिकारी तय करेंगे।  उन्होने यह भी कहा कि राशन, फल और सब्जी आदि की दुकानें प्रतिदिन सुबह 6  से 2 बजे तक खुलेंगी। वहीं सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ अब शाम चार बजे तक खुल सकेंगे। हालाकि सभी निजी कार्यालय अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

ट्रेंडिंग