Janbol News

LPG DISTRIBUTER SELECTION: अब उपभोक्ता खुद चुन सकेंगे अपना डिस्ट्रीब्यूटर

Janbol News LPG DISTRIBUTER SELECTION:उपभोक्ता के लिए अच्छी खबर है। अब उपभोक्ता जब मन चाहे अपना डिस्ट्रीब्यूटर खुद चुन सकते हैं। सरकार ने यह छूट

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

LPG DISTRIBUTER SELECTION:उपभोक्ता के लिए अच्छी खबर है। अब उपभोक्ता जब मन चाहे अपना डिस्ट्रीब्यूटर खुद चुन सकते हैं। सरकार ने यह छूट (अधिकार) उपभोक्ता को दे दी है।  मतलब यह कि गैस सिलिन्डर खाली होने पर फिर से रिफिल करवाने के लिए अपने एरिया के अंदर अपने पसंद का बेस्ट डिस्ट्रीब्यूटर से भरवा सकते हैं, जो उस एरिया के अंदर अच्छी सर्विस देता होगा। इस योजना के पहले चरण में इस सुविधा का फायदा  गुड़गांव, चंडीगढ़, पुणे,कोयंबटूर और रांची में रहने वाले उठा सकेंगे। इसके बाद बाकी जगहों पर जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज ट्वीट कर दी है।

डिस्ट्रीब्यूटरों के बीच बढेगा कंप्टीशन

नई व्यवस्था के तहत सरकार डिस्ट्रीब्यूटरों की रैंकिंग करके बुकिंग साईट पर डाल रही है। बुकिंग करते समय उपभोक्ताओं को बुकिंग साईट पर यह रैंकिंग दिखेगा और वहीं से वे चुनाव ( LPG DISTRIBUTER SELECTION) भी कर सकेंगे । अभी पटना में टॉप तीन LPG गैस सिलिंडर प्रोवाइडर हैं, इंडेन गैस, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम। आप इनमें से कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर का चुनाव कर सकते है। अलग-अलग एरिया के हिसाब से डिस्ट्रीब्यूटरों की रैंकिंग अलग-अलग हो सकती है। सरकार की इस व्यवस्था से डिस्ट्रीब्यूटरों के बीच कंप्टीशन बढेगा जिससे ग्राहकों को अच्छी सर्विस मिलेगी।

अभी LPG गैस सिलिंडर का क्या रेट चल रहा है?

पटना में 14.2 kg वाले घरेलु (Domestic) गैस सिलिंडर की कीमत 899रू है। रेट पिछले महीने के मुकाबले 10रू कम हुआ है। वहीं दिल्ली में LPG गैस सिलेंडर के दाम 809 रुपये हैं। अगर बात व्यवसायिक गैस सिलिंडर (19KG)  की करें तो दिल्ली में इसकी कीमत मई में 1595.50रू थी जो अब 122रू सस्ता हो गया है। (स्रोत: IOC)

गैस की सब्सिडी आई या नहीं मोबाईल से ऐसे चेक करें

कई बार ग्राहकों को पता नहीं चलता कि उनकी सब्सिडी आ रही है या नहीं। अगर आ रही है तो कितनी आ रही है। अब दो मिनट में आप जान सकेंगे की आपकी सब्सिडी कितनी आई है। सब्सिडी चेक करने के दो तरीके हैं। पहला है इंडेन, भारत गैस या एचपी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए और दूसरा है LPG ID के जरिए, ये ID आपके गैस पासबुक में लिखी होती है।

ट्रेंडिंग