Janbol News

बिहार कॉग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष ,अखिलेश सिंह को मिली जिम्मेदारी।

बिहार कॉग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह कोे इसकी जिम्मेदारी दी गयी है ।

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

बिहार कॉग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह कोे इसकी जिम्मेदारी दी गयी है । मदन मोहन झा के कार्यकाल खत्म होने के बाद से हीं यह कयास लगाया जा रहा था कि  कॉग्रेस के नेतृत्व में बदलाव होने जा रहा है। इसमें कई चेहरों के नामों पर चर्चा का बाजार गर्म था। अंतत: राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगाया है।

बिहार कॉग्रेस में कई समीकरणों पर थी चर्चा,सवर्ण कार्ड पर भरोसा

बिहार प्रदेश कॉग्रेस के नये अध्यक्ष के रूप में अखिलेश प्रसाद सिंह के चयन के साथ एक बार फिर बिहार कॉग्रेस का नेतृत्व सवर्ण समाज के हाथों में होगा। बताते चलें की मदन मोहन झा के कार्यकाल खत्म होने के साथ हीं राजगीर चींतन शिवीर में अगले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दलित , मुस्लिम सवर्ण यह चर्चा का का विषय था लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अखिलेश प्रसाद सिंह के माध्यम से सवर्ण वोटर जो कभी कॉग्रेस के कोर वोटर हुआ करते थे उसे साधने का प्रयास किया है। अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रति विश्वास की एक और वजह लालू परिवार से करीबी होना भी माना जा रहा है।

“Mini Workouts” Are The New Fitness Trend To Know About Right Now — Eat This Not That buy steroids australia paypal buy generic hgh black tops bodybuilding steroids – vasa (vietnam aerospace association).

मदन मोहन झा के नेतृत्व पर उठ रहे थे सवाल

बिहार कॉग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के साथ हीं मदन मोहन झा पर उठ रहे सवालों का भी अंत हो गया है। बताते चलें की बिहार विधान सभा चुनाव में महागठबंधन के सत्ता से दूर रहने की एक वजह कॉग्रेस का खराब प्रदर्शन भी माना जा रहा था। कॉग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठते रहे थे। महागठबंधन के साथी भी कॉग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के रवैये से नाराज थे। महागठबंधन के दरार पाटने के पहल के रूप में अखलेश प्रसाद सिंह के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने को देखा जा रहा है।

ट्रेंडिंग