Janbol News

BSEB 12th EXAM 2023 : बोर्ड ने नियमों में किया बदलाव, अब हॉल में हीं खुलेगा प्रश्न पत्र

आज से BSEB 12th EXAM 2023 शुरू हो रहा है। इस बार परीक्षा के नियमों में बिहार बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है। इस बार

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

आज से BSEB 12th EXAM 2023 शुरू हो रहा है। इस बार परीक्षा के नियमों में बिहार बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है। इस बार प्रश्न पत्र को केंद्राअधिक्षक के कक्ष में न खोलने की जगह परीक्षार्थियों के हॉल में हीं खोलने का  निर्णय लिया गया है। यहीं नहीं  प्रश्न पत्र खोलने के दौरान दो परीक्षार्थी  एवं एक शिक्षक के हस्ताक्षर भी लिये जाऐंगे। इसके अलाव इस बार बिहार बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के लिए यूनिक आइडी  जारी किया जा रहा है यह यूनिक आइडी विद्यार्थियों के आधार से लिंक रहेगा। जिन विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं वैसे विद्यार्थी को सपथ पत्र भरना होगा। बोर्ड का मानना है कि इससे एक विद्यार्थी एकबार हीं परीक्षा में शामिल हो सकेगा।

परीक्षा में शामिल हो रहे हैं 13 लाख  18 हजार 227 विद्यार्थी। 

इस बार बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 (BSEB 12th EXAM 2023 )  1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 के बीच आयोजित हो रहा है। जारी परीक्षा में राज्य भर में 6,81,795 छात्र और 6,36,432 छात्राएं परीक्षा देंगी। परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसे लेकर बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किया है। बोर्ड की ओर से प्रयाप्त संख्या में दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते का गठन किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी। स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं कड़ाई के साथ परीक्षा के आयोजन के लिए समिति द्वारा राज्य के सभी जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दे दिये गए हैं।

ट्रेंडिंग