Janbol News

पटना:गॉधी मैदान के व्यवसायिक उपयोग के लिए हुए टेंडर में धांधली का आरोप

बिहार की राजधानी पटना के बीचो-बीच स्थित गॉधी मैदान केवल राजनैतिक आंदोलनों हीं नहीं ,व्यावसायिक आयोजनों के लिए भी गढ माना जाता है। आये दिन

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

बिहार की राजधानी पटना के बीचो-बीच स्थित गॉधी मैदान केवल राजनैतिक आंदोलनों हीं नहीं ,व्यावसायिक आयोजनों के लिए भी गढ माना जाता है। आये दिन यहाँ कभी,पुस्तक मेला तो कभी सहकारिता मेला आदि का आयोजन किया जाता रहता है। इसका संचालन सरकारी तौर पर श्री कृष्ण  स्मारक विकास समिति करती है। गॉधी मैदान का एक कोना हमेसा हीं घुमने आने वाले लोगों के लिए डिजनी लैण्ड मेला और ठंढ के दिन में उलेन मेला आदि का आयोजन किया जाता रहा है।  इसबार भी डिजनी लैण्ड मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पिछले दिनों डाक हुयी थी जिसमें धांधली का आरोप लगाया जा रहा है।

क्या है धांधली का आरोप?  

श्री कृष्ण विकास समिति पर बिहार सरकार के राजस्व नुकासन पहुँचाने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप डाक में हीं भाग लेने वाले एक व्यक्ति चुनमुन सिंह ने  लगाया है। आरोप लगाते हुए चुनमुन सिंह ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी करते हुए कहा है कि

हमे जानकारी हुआ और यह पता चला की गाँधी मैदान का डाक हुआ है, और जिसका उच्चतम राशि 76 लाख रूपये है और जो राजेश चंद्र जिसका उच्चतम राशि 76 लाख रूपये में डाक हुआ है उसका कैरेक्टर सर्टिफिकेट बिना चेक किये उसको टेक्निकल में क्वालीफाई कर दिया गया, और उसको लेटर देकर उससे पैसा भी जमा कर लिया गया। मेरे द्वारा जब इस बात की जानकारी दी गई, की इसमें सब लोग मिले हुए है और जिसके नाम पर हुआ है उसका कैरेक्टर सर्टिफिकेट गलत है, और मै एक करोड़ 30 लाख रूपये सरकार को डिज्नीलैंड मेला लगाने के लिए इतने दिनों के लिए दूंगा, तो  कार्यालय से हमको एक लेटर मिलता है कि आप एक करोड़ 30 लाख रूपये जमा कीजिए 24 घंटे के अंदर, मै 24 घंटे के अंदर एक करोड़ 30 लाख रूपए  कार्यालय में ऑफिस के समय अवधि में जमा कर दिया उसके बाद जब हम कार्यालय गए कि हमको आदेश दिया जाए तो वहां पर हमको यह बोला गया की अब इसमें नया टेंडर हो रहा है। आप ऑफिस मत आईए इधर मेरा एक करोड़ 30 लाख कार्यालय में जमा भी कर लिए और नया टेंडर का भी बात कर रहें है, इससे स्पष्ट होता है कि इसमें मिलीभगत के अनुसार सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने का प्लानिंग हो रहा है।

ट्रेंडिंग