Janbol News

अब बदलेगा बिहार का मौसम, इन 12 जिलों में हल्‍की वर्षा के आसार

पटना:  इन दिनों बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है। फरवरी में दो दिन यहां बारिश हुुई। अब मौसम करवट लेने जा रहा है।

By Janbol News

Edited By:

abhijay kumar

Published:

पटना:  इन दिनों बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है। फरवरी में दो दिन यहां बारिश हुुई। अब मौसम करवट लेने जा रहा है। गुरुवार से फिर सूरज का दर्शन होगा। प्रदेश में छाया चक्रवात धीरे-धीरे खत्म होने को है। पटना मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार से धूप निकलेगी। वहीं प्रदेश के उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर एवं खगड़िया के एक या दो स्थान पर हल्की बरसात हो सकती है। आने वाले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री का तापमान गिरने से सुबह शाम ठंग का प्रभाव बना रहेगा।
बारिश से नमी के कारण बढ़ी ठंड
बुधवार को बिहार में 10.2 मिलीमीटर बरसात हुई। औरंगाबाद जिले के रफीगंज में सर्वाधिक वर्षा 58.6 मिमी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी का रहा। पटना 10.2 मिमी में वर्षा हुई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई। नमी के कारण वातावरण में ठंड बढ़ी।
इन स्थानों में हुई अधिक बारिश
बुधवार को नवादा में 21.5 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 21.4, भभुआ में 19.8, जहानाबाद में 19.8, भोजपुर के तरारी में 19.8, भोजपुर के चरपोखरी में 19.4, अरवल के कलेर में 18.8, पटना के बिहटा में 18.8, जहानाबाद के काको में 18.6, रोहतास के चेनारी में 18.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ट्रेंडिंग