Janbol News

पाकिस्तान के मौसम का बिहार पर असर, इन 11 शहरों के लिए चेतावनी जारी

पटना : बिहार का मौसम मंगलवार से फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवातीय

By Janbol News

Edited By:

shobhit singh

Published:

पटना : बिहार का मौसम मंगलवार से फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से मंगलवार से गुरुवार तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। गुरुवार के बाद फिर बर्फीली हवा का प्रदेश में प्रवेश होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि हो सकती है। बिहार की राजधानी पटना समेत आसपास इलाकों में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

इन स्थानों पर बारिश के आसार

उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम भागों के 11 शहरों में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल के एक या दो जगहों पर वर्षा के आसार हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक सुबह-शाम ठंड का प्रभाव रहेगा। इधर, सोमवार को पटना समेत 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। 12.0 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा। 21 फरवरी को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 22 फरवरी को उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के आसार हैं।

बिहार प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

भागलपुर 29.1 12.2

मुजफ्फरपुर 26.2 13.9

पटना 28.8 12.0

गया 28.0 10.4

ट्रेंडिंग