Janbol News

Bihar Weather: तीन दिन तक बिहार के 16 जिलों में बारिश, एक शहर में ओला गिरने का अलर्ट

जनबोल न्यूज: मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी समेत जिलों में बारिश व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है। 21 से

By Janbol News

Edited By:

shobhit singh

Published:

जनबोल न्यूज: मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी समेत जिलों में बारिश व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है। 21 से 23 फरवरी तक बिहार के अलग-अलग स्थानों में बरसात के आसार हैं। वहीं पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम में बदलाव की वजह उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिम विक्षोभ है। इससे बुधवार को पटना में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन हो सकता है। उत्तरी भागों में हल्की बारिश, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में होगी बारिश

पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में ओला वृष्टि की चेतावनी है। बिहार के गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 23 फरवरी तक दक्षिण पूर्व व उत्तर पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर वर्षा के आसार हैं।

ठंड में फिर होगी बढ़ोतरी

इसके बाद प्रदेश में बर्फीली हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में एक बार वृद्धि की संभावना है। मंगलवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में प्रदेश का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्रेंडिंग