Janbol News

माघी पूर्णिमा पर आज गंगाजल के स्पर्श से बड़ा लाभ, जानें स्नान के शुभ मुहूर्त

जनबोल न्यूजः माघ शुक्ल पूर्णिमा पर (24 फरवरी) शनिवार को सुबह श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने के लिए उमड़ेंगे। इस दिन गंगा स्नान, विष्णु

By Janbol News

Edited By:

shobhit singh

Published:

जनबोल न्यूजः माघ शुक्ल पूर्णिमा पर (24 फरवरी) शनिवार को सुबह श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने के लिए उमड़ेंगे। इस दिन गंगा स्नान, विष्णु की पूजा व दान-पुण्य करने से अनंत पुण्य का लाभ मिलता है। शास्त्रों में इस तिथि को अमृत तिथि कहा गया है। माघी पूर्णिमा के दिन श्रीहरि के पूजन, पितृ श्राद्ध, निर्धन को दान देने से सुख-सौभाग्य, धन व मोक्ष की प्राप्ति होती है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु स्वयं गंगाजल में विराजमान रहते हैं। इसीलिए इस दिन गंगाजल के स्पर्श मात्र से स्वर्ग का मार्ग खुल जाता है, तथा गंगा में डुबकी लगाने से जातक पापमुक्त होकर स्वर्ग लोक को पाता है। I

माघ पूर्णिमा पर बना उत्तम संयोग

ज्योतिषाचार्य के अनुसार माघी पूर्णिमा पर ग्रह-गोचरों तथा शुभ संयोगो का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन मघा नक्षत्र के साथ पद्म योग भी विद्यमान रहेगा। माघ पूर्णिमा पर ऐसे उत्तम योग में पवित्र नदी या संगम में स्नान-पूजन करने से सूर्य व चन्द्रमा युक्त दोषों से मुक्ति, सौभाग्य व पुत्र रत्न की प्राप्ति तथा कष्टों से छुटकारा मिलता है। मत्स्य पुराण के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन ब्राह्मण को दान देने से पुण्य ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है।

माघी पूर्णिमा पर स्नान-दान व पूजन मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि: सूर्योदय से शाम 05:56 बजे तक

शुभ योग मुहूर्त: प्रातः 07:45 बजे से 09:11 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:40 बजे से 12:26 बजे तक

चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: दोपहर 12:03 बजे से शाम 04:21 बजे तक

ट्रेंडिंग