Janbol News

तीन दिन तक बिहार में लगी रहेगी बादलों की आवाजाही, यहां देखें अपने जिले का हाल

जनबोल न्यूजः बिहारवासियों को शुक्रवार को आसमान से गिर रहीं बूदों से राहत मिली। पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों का मौसम बदला। प्रदेश में

By Janbol News

Edited By:

shobhit singh

Published:

जनबोल न्यूजः बिहारवासियों को शुक्रवार को आसमान से गिर रहीं बूदों से राहत मिली। पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों का मौसम बदला। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से पटना समेत दक्षिणी भागों के अधिकतर स्थानों में बादलों आना-जाना तीन दिन तक रहेगा। इसी तरह अन्य भागों का मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 फरवरी से बदलाव आएगा। 27 को पटना समेत दक्षिणी व उत्तरी भागों के अधिकतर भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है। वहीं राज्य में 28-29 फरवरी तक छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

शुक्रवार को पटना सहित 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। राजधानी समेत गया, नवादा, औरंगाबाद, डेहरी, कैमूर, बक्सर, जमुई, वैशाली, बेगूसराय के अधिकतम तापमान कम हुआ। 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह 17.2 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान रहा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के दक्षिणी भागों के अधिकतर स्थानों पर छिटपुट वर्षा से मौसम शुष्क बना रहा। गया के बाराचट्टी में सर्वाधिक वर्षा 12.8 मिमी व राजधानी में सबसे कम 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बारिश के स्थिति जानें

भागलपुर के कोलगांव में 5.8 मिमी, गया शहर में 4.2 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 4.2 मिमी, राजगीर में 7.2 मिमी, भभुआ के चांद में 6.2 मिमी, बक्सर के राजपुर में 6.2 मिमी, गया के डुमरिया में 6.2 मिमी, भभुआ में 5.8 मिमी, जहानाबाद में चार मिमी एवं मुंगेर के तारापुर में 3.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शहर गिरावट तापमान

कैमूर             1.9             25.6

बक्सर            1.3             27.7

वैशाली            3.0             26.7

खगड़िया 3.1             25.9

पटना 2.1             25.7

गया             1.9             25.0

औरंगाबाद 1.3             25.8

डेहरी             1.4             27.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

ट्रेंडिंग