Janbol News

बिहार में विधायकों ने फिर बदला पाला, विधानसभा में बड़ी टूट

जनबोल न्यूज: बिहार में राजनीतिक निर्णय आए दिन सुर्खियां बटोरता रहता है। नई सरकार बदलने के एक महीना होने को है। अभी भी इधर-उधर का

By Janbol News

Edited By:

shobhit singh

Published:

जनबोल न्यूज: बिहार में राजनीतिक निर्णय आए दिन सुर्खियां बटोरता रहता है। नई सरकार बदलने के एक महीना होने को है। अभी भी इधर-उधर का खेल जारी है। कुछ दिन पहले बहुमत पेश करने के दौरान हुआ राजनीतिक घटनाक्रम मंगलवार को भी दिखा। बिहार में विपक्ष में एक बार फिर टूट हुई। मल्लिकार्जुन खरगे की कांग्रेस के दो और लालू प्रसाद यादव के राजद के एक विधायक ने सभी को चौंकाते हुए सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया। इसमें कांग्रेस के मुरारी गौतम सिद्धार्थ सौरव और राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी ने सत्ता पक्ष का साथ दे दिया। बता देें कि इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में शक्ति परीक्षण के दौरान राजद विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रह्लाद यादव राजद को छोड़ सत्ता पक्ष के साथी बने थे। मंगलवार को अचानक कांग्रेस के विक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरव, चेनारी विधायक मुरारी गौतम के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी सत्ता पक्ष में आकर बैठ गईं। उनके इस निर्णय के बाद विधानसभा सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया।

ट्रेंडिंग