Janbol News

बिहार NDA में 40 लोकसभा सीटों पर बंटवारा फाइनल, जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?

16 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारिखों की घोषणा की घोषाणा किया था। 20 मार्च से देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

16 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारिखों की घोषणा की घोषाणा किया था। 20 मार्च से देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू होनी है। इस बीच सतारूढ़ एनडीए ने बिहार में सीटों के बंटवारे की घोषमा की है। बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने सीट बंटवारे की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024( loksabha election 2024 ) में बीजेपी बिहार की कुल 17 सीटों पर, जेडीयू 16 सीटों पर और चिराग पासवान ( chirag paswan ) की एलजेपी (रामविलास) 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसके अलावा उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. जबकी  पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली.

भाजपा के खाते गयी ये 17 सीटें

एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी  भारतीय जनता पार्टी  जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

जदयू इन 16 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

दूसरे सबसे बड़ी पार्टी  जनता दल (यूनाइटेड) वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद, सीवान और शिवहर से अपने उम्मीदवार उतारेगी.

चिराग पासवान को 5 सीट मांझी कुशवाहा एक-एक

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हाजीपुर, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया सीट दी गई हो. इसके अलावा उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को कारकाट लोकसभा सीट दी गई है. वहीं गया सीट जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के खाते में गयी है।

 

 

ट्रेंडिंग