जनबोल न्यूज

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के दोषी रामानुज ठाकुर की तिहाड़ जेल में मौत हो गई है।हम बात  रामनुज ठाकुर की करे तो  मुख्य दोषी ब्रजेश ठाकुर का मामा लगता था। रामनुज शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों के साथ रेप करता था।

 मुजफ्फरपुर शेल्टर होम का दोषी  

बताया जा रहा है कि रामनुज की उम्र 70 साल के करीब थी। उनकी मौत नेचुरल बतायी जा रही है। वह तिहाड़ के जेल नंबर 3 में बंद था। रामनुज पर शेल्टर होम में रहने वाले लड़कियों के साथ रेप करने का आरोप था।

जिसके बाद इसको सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया था।  रामानुज को फरवरी 2019 में तिहाड़ जेल लाया गया था। साकेत कोर्ट ने सुनवाई के बाद आजीवन कारावास के साथ 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

0Shares

Leave a Reply