Janbol News

Motihari MP : सांसद ने 15 सामुदायिक रसोई केंद्र के लिए दूध पाउडर एवं चीनी उपलब्ध कराया

जनबोल न्यूज Motihari MP :आज सांसद मोतीहारी,चेयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने संग्रामपुर प्रखंड के पकड़ी गांव में

By Janbol News

Edited By:

shaziya shamim

Published:

जनबोल न्यूज

Motihari MP :आज सांसद मोतीहारी,चेयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने संग्रामपुर प्रखंड के पकड़ी गांव में दक्षिणी भवानीपुर शक्ति केन्द्र प्रमुख बबलू पांडेय को दूध पाउडर और चीनी उपलब्ध कराया। संग्रामपुर प्रखंड में संचालित 12 सामुदायिक रसोई केंद्रों पर बच्चों को भोजन के साथ दूध भी पिलाया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रामशरण यादव को भी केसरिया प्रखंड के अन्तर्गत 15 सामुदायिक रसोई केंद्र के लिए दूध पाउडर एवं चीनी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राजन मिश्रा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत मिश्रा उपस्थित थे।
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Motihari MP

ट्रेंडिंग