Janbol News

Mehul Choksi : भारत से भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी , एंटीगुआ में हो गए लापता !

जनबोल न्यूज Mehul Choksi : भारतीय हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी लापता हो गए हैं। यह घटना  कैरेबियाई देश एंटीगुआ में घटी है। जिसके बाद एंटीगुआ

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

जनबोल न्यूज

Mehul Choksi : भारतीय हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी लापता हो गए हैं। यह घटना  कैरेबियाई देश एंटीगुआ में घटी है। जिसके बाद एंटीगुआ पुलिस ने उनकी तलाशी शुरू कर दी है। मेहुल सोमवार को अपने घर से ‘द्वीप के दक्षिणी हिस्से में एक प्रसिद्ध रेस्तरां में रात के खाने के लिए  निकले थे। जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। मीडिया में आरही खबरों के मुताबिक  हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की कार देर शाम जॉली हार्बर में मिली हालांकि वे खुद उसमें नहीं थे।

भारत से फरार हैं मेहुल चौकसी

एंटीगुआ और बारबुडा में रहने वाले 61 वर्षीय भारतीय कारोबारी और गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी 9 ( Mehul Choksi) को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा वांटेड घोषित किया गया है। मेहुल चोकसी ने मेगा-घोटाले के सामने आने से एक महीने पहले 4 जनवरी, 2018 को एंटीगुआ भाग गए थे। उनपर पीएनबी धोखाधड़ी में करीब ₹7,080 करोड़ की हेराफेरी का केस है। चोकसी के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। वे 2013 में शेयर बाजार में हेरफेर में  भी शामिल थे। पंजाब नेशनल बैंक में धोखाधड़ी करने के बाद चोकसी देश छोड़कर भाग गए थे। बाद में उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया। पिछले साल दायर एक चार्जशीट में, ईडी ने दावा किया था कि चोकसी ने न केवल भारतीय बैंकों को बल्कि दुबई और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी ग्राहकों और ऋणदाताओं को धोखा दिया है। उनकी ₹2,500 करोड़ की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है।

ट्रेंडिंग