Janbol News

Mehul choksi arrest : मेहुल चोकसी गिरफ्तार, भारत लाये जाने की है तैयारी।

Janbol News Mehul choksi arrest ; भारत से फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार कर लिया गया है। चोकसी को डोमनिका में पकड़ा गया है।

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

Mehul choksi arrest ; भारत से फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार कर लिया गया है। चोकसी को डोमनिका में पकड़ा गया है। वह डोमनिका से क्यूबा भागने की तैयारी में था। चोकसी के भागने की खबर एंटीगुआ मीडिया ने ब्रेक किया है।  एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने संकेत दिये हैं कि चोकसी को भारत भेजा जा सकता है।

फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने के लिए एंटीगुआ और भारत के अधिकारी लगातार एक दुसरे के संपर्क में हैं।

डोमनिका से वापस नहीं लेना चाहता चोकसी को एंटीगुआ  

डोमनिका में नाव के सहारे अवैध रूप से प्रवेश कर क्यूबा भागने की तैयारी में लगा मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी हो गयी है। चोकसी की गिरफ्तारी के बाद डोमनिका एंटीगुआ भेजना चाहता था लेकिन एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी वापस उसे लेना नहीं चाह रहे हैं। ऐसे में 13500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का आरोपी चोकसी को संभव है भारत लाया जाये। बताते चलें कि भारत छोड़ने से पहले ही चोकसी ने  एंटीगुआ- बारबुडा की नागरिकता ली थी। भारत से भागने के बाद उसने वहीं शरण लिया लेकिन यहां से भी अवैध रूप से क्यूबा जाने की कोशिश उस पर भारी पड़ी है ।

https://janbolnews.com/mehul-choksi-has-gone-missing-in-antigua/top-news/

भारत लाये जाने के बाद गुजरना होगा कानूनी प्रक्रिया से

भारत से भगोरा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से अवैध रूप से डोमनिका में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तारी तो कर ली गयी है। लेकिन चोकसी की गिरफ्तारी के बाद जिस प्रकार से डोमनिका और एंटीगुआ भारत को सहयोग कर रहा है जिससे लगता है कि उसे भारत लाये जाने की संभावना बढ़ गयी है। भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी से 13500 कोरोड़ के घोटाले का  आरोपी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी ( Mehul choksi arrest ) के बाद यदि भारत प्रत्यार्पित किया जाता है तो उसे यहां कड़ी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा । बताते चलें कि मेहुल चोकसी 2018 से ही भारत से फरार होकर दूसरे देशों के शरण में है।

ट्रेंडिंग