Janbol News

Ugliest Language in India गूगल ने बताया भारत की सबसे बदसूरत भाषा तो छीड़ा विवाद

Janbol News Ugliest Language in India Controversy : भारत भाषायी विविधता से भरा है। हर क्षेत्र की अपनी भाषा है और उनकी अपनी लिपि भी।

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

Ugliest Language in India Controversy : भारत भाषायी विविधता से भरा है। हर क्षेत्र की अपनी भाषा है और उनकी अपनी लिपि भी। जरा सोंचिये, आपके द्वारा बोले जा रहे भाषा को कोई बदसूरत और घटिया भाषा कहे तो आपको कैसा महसूस होगा ? सोशल मीडिया पर भारत के सबसे बदसूरत भाषा कौन ? यह विवाद छीड़ा हुआ है। विवाद इसलिए और ज्यादा है क्योंकि यह    कोई और नहीं बल्कि दुनिया के नामी सर्च इंजन गूगल बता रहा है। गूगल ने भारत के 4 करोड़ लोगों की भाषा कन्नड़ (Kannada )  को अपने सर्च लिस्ट में भारत की सबसे बदसूरत भाषा बताने लगा । भारत की सबसे बदसूरत भाषा का जवाब कन्नड़ (Kannada ) है जो पहली बार debtconsolidationsquad.com नामक वेबसाईट पर देखा गया था। वेबसाइट खोले जाने पर अभी 429 error दिखाती है। इससे पहले वेबसाईट ने भारत में सबसे आसान भाषा और भारत में सबसे सुंदर भाषा सहित भाषाओं से संबंधित 15 प्रश्नों और उत्तरों की सूची प्रदर्शित करती थी। जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ है। 

लोग कर रहे गूगल से माफी मांगने की मांग

4 करोड़ लोगों की भाषा को भारत के सबसे बदसूरत भाषा (Ugliest Language in India) बताये जाने पर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि गूगल को अपने इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए। बैंगलौर स्थित आईटी कंपनी थिंकनेक्स्ट ने गूगल से सर्च रिजल्ट को हटाने के लिए change.org पर एक याचिका शुरू की है। अब तक इस लेख को लिखे जाने तक 2,271 लोगों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं । 

ट्रेंडिंग