Janbol News

World Environment Day : जाने पर्यावरण दिवस का थीम,और इस बार के मेजबान को !

Janbol News World Environment Day 2021 : विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। पर्यावरण के प्रति हम सब के कर्तव्यों

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

World Environment Day 2021 : विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। पर्यावरण के प्रति हम सब के कर्तव्यों को याद करने के लिए हम यह दिन मनाते हैं। हम अपने आस पास जितनी भी चीजों का उपयोग कर रहे होते हैं वह सब हमारे पर्यावरण का हिस्सा  है। जब हम हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day ) मना रहे होते हैं तो हमारा मकसद अपने आस- पास के पर्यावरण को शुद्ध करने वाले पेड़-पौधे लगाने, पेड़ों को संरक्षित करने, हरे पेड़ न काटने, नदियों को साफ़ रखने और प्रकृति से खिलवाड़ न करने जैसी चीजों के लिए जागरुक करना होता है।

कैसे तय हुआ पर्यावरण दिवस ( World Environment Day )

पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस का मनाने का सिल- सिला कैसे शुरू हुआ यह एक आम सवाल है जो लोगों के जेहन में आता है।वैसे तो साल 1972 में हीं संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व स्तर पर पर्यावरण दिवस मनाया गया था । लेकिन विश्व स्तर पर पर्यावरण दिवस मनाने की शुरूआत 5 जून 1974 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से शुरू हुई। स्टॉकहोम में 5 जून-16 जून 1974 तक पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था । इस सम्मेलन में कुल 119 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन का स्लोगन था “केवल एक पृथ्वी” (“Only one Earth”)। सम्मेलन में सम्मिलित 119 देशों के प्रतिनिधियों की सहमती से  संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का गठन किया गया। साथ ही प्रति वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day ) मनाने का निर्णय लिया गया ।

कौन है इस बार पर्यावरण दिवस का मेजबान, क्या है थीम ?

साल 1974 से अब तक 5 जून ( 5 June) को मनाये जाने वाला  विश्व पर्यावरण दिवस  के मेजबान और पर्यावरण दिवस का अगला थीम तय कर दिया जाता है। साल 2021 के विश्‍व पर्यावरण दिवस  ( World Environment Day ) का थीम है “पारिस्थितिकी तंत्र बहाली” ( Ecosystem Restoration ) । इसके तहत क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुके पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने में सहयोग देना, नाजुक दौर से गुजर रहे पारिस्थितिक तंत्र का संरक्षण जैसी बातें शामिल हैं। बताते चलें कि पारिस्थितिकी तंत्र को कई तरह से बहाल किया जा सकता है। पेड़ लगाना पर्यावरण की देखभाल के सबसे आसान और सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। इस साल मनाये जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान कर रहा है। बताते चलें कि 2020 के पर्यावरण दिवस का थीम “जैव विविधता” (Biodiversity) था। इसके अलावा वर्ष 2019 में पर्यावरण दिवस का थीम “वायु प्रदूषण” (“Air Pollution”) और  वर्ष 2018 में “बीट प्लास्टिक पोल्यूशन” (“Beat Plastic Pollution”)  के थीम पर पर्यावरण दिवस मनाया जा चुका है।

ट्रेंडिंग