Janbol News

Milkha Singh Health Update ; नाजुक हालत में PGIMER में भर्ती करवाए गये मिल्खा सिंह

Janbol News Milkha Singh Health Update ;  कोरोना महामारी से 4 दिन पहले ऊबरे ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह  को एकबार फिर PGIMER अस्पताल में भर्ती

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

Milkha Singh Health Update ;  कोरोना महामारी से 4 दिन पहले ऊबरे ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह  को एकबार फिर PGIMER अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मिल्खा सिंह को चार दिन पहले मोहाली अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। दरअसल ऑक्सिजन लेवल गिरने के बाद पूर्व कॉमनवेल्थ गेम चैंपियन को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च (PGIMER) के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। बताते चलें कि  91 वर्षीय मिल्खा (Milkha Singh) की पत्नी निर्मल कौर (Nirmal Kaur) भी ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत के चलते अब भी आईसीयू में एडमिट हैं।

लोग कर रहे हैं ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के लिए दुआ

1958 और 1962 के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट 91 वर्षीय मिल्खा सिंह के लिए माइक्रोब्लांगिंग साईट ट्विटर पर लगातार लोग ट्वीट कर दुआ कर रहे हैं। बुधवार (19 मई) को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह को सोमवार (24 मई) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा  सिंह  के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पिछले शनिवार को दुबई से चंडीगढ़  आ गए थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी हैं।

Milkha Singh Health Update

ट्रेंडिंग