Janbol News

BPSC 64th Result out : BPSC ने जारी किया संयुक्त 64वीं का परीक्षा परिणाम !

Janbol News BPSC 64th Result out : बिहार लोक सेवा आयोग के 64वीं के परीणाम जारी कर दिये गये हैं। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC )

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

BPSC 64th Result out : बिहार लोक सेवा आयोग के 64वीं के परीणाम जारी कर दिये गये हैं। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC ) की ओर से 64वीं के संयुक्त परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर ने बताया कि पहले आधिकारिक तौर पर रिजल्ट को पास किया गया, उसके बाद वेबसाइट पर जारी किया गया है।  अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड के वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट में कहा गया है कि इस बार सभी कोटे में ओम प्रकाश गुप्ता ने टॉप किया है। वहीं विद्यासागर दूसरे स्थान पर रहे। बोर्ड ने आगे बताया कि इस बार 11 पदों पर रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। कुल 1454 पद पर हीं रिजल्ट प्रकाशित किया गया है।

इन पदों पर होगी भर्ती

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन 64वीं  द्वारा जारी रिजल्ट ( BPSC 64th Result out ) से राज्य में अनुमंडल पदाधिकारी एवं वरीय उप समाहर्ता के 28, बिहार पुलिस सेवा के 40, वाणिज्य कर पदाधिकारी 10, बिहार कारा सेवा के काराधीक्षक दो, आपूर्ति निरीक्षक 223, राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष 571, नगर कार्यपालक पदाधिकारी के सात, प्रखंड पंचायत पदाधिकारी के 133 पद पर नियुक्ति की जानी है।

बोर्ड के वेबसाइट से देखे जा सकते रिजल्ट

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी रिजल्ट ( BPSC 64th Result out ) को वेबसाईट पर जारी कर दी गयी है। इस परीक्षा में कुल तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 3799 उम्मीदवारों का चयन मेंस के लिए हुआ जिसके बाद आयोग की ओर से इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। अब फाईनल परीणाम जारी कर दिये गये हैं कुल 1464 उम्मीदवार सफल हुए हैं।  2019 में आयोजित बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के 64वीं का परीणाम अभ्यर्थी बोर्ड के वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।

 

ट्रेंडिंग