Janbol News

Dilip Kumar hospitalized : सांस लेने में तकलीफ के बाद दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

Janbol News सांस फूलने की शिकायत के बाद दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती ( Dilip Kumar hospitalized ) करवाया

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

सांस फूलने की शिकायत के बाद दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती ( Dilip Kumar hospitalized ) करवाया गया है। 98 वर्षीय अभिनेता वरिष्ट डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इससे पहले भी दिलीप कुमार को मई में रूटीनी चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।  मई में चेकअप के बाद अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। ।

दिलीप कुमार के ऑफिसियल ट्विटर से किया गया ट्विट

दिलीप कुमार के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से प्रशंसकों को अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट किया गया है। ट्विट में लिखा है, “दिलीप साहब को नियमित जांच के लिए गैर-कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती ( Dilip Kumar hospitalized ) कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई है। डॉ नितिन गोखले के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। कृपया साहब को अपने पास रखें। प्रार्थना करें और कृपया सुरक्षित रहें । 

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1401417347592691715?s=20

दिलीप कुमार ने नहीं मनाया था जन्मदिन

वैसे तो अभिनेता दिलीप कुमार 11 दिसम्बर , 2020 को हीं  98 साल के हो गए हैं। अब जब दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती( Dilip Kumar hospitalized )  हैं तो उनके 98वें जन्मदिन से जुड़ा यह तथ्य भी जानिये। दिलीप कुमार अपना 98वाँ जन्मदिन नहीं मना सके थे। 98वाँ जन्मदिन नहीं मनाने की वजह उनके दो सगे भाईयों का खोना था। दिलीप कुमार के 98वें जन्मदिन पर पत्नी ने कहा था

“इस साल हमारे पास एक आपदा थी। दिलीप साहब हार गए। उसके दो भाई। वह ठीक नहीं रहता है, न ही मैं। यह हमारे लिए कठिन समय है, इसलिए बड़े उत्सव का कोई सवाल ही नहीं है। हम जीवन और स्वास्थ्य के उपहार के लिए बस भगवान को धन्यवाद देंगे। “

बताते चलें कि दिलीप कुमार और सायरा बानो  कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च  2020 से होम आइसोलेशन में थे।

दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद यूसुफ खान है

दिलीप कुमार आयशा बेगम और लाला गुलाम सरवर खान के  12 बच्चों में से एक हैं।  11 दिसंबर, 1922 को मुहम्मद यूसुफ खान के रूप में जन्मे दिलीप कुमार ने 1944 की फिल्म ज्वार भाटा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। 1947 की फिल्म “जुगनू” ने दिलीप कुमार को एक अभिनेता  के रूप में सुर्खियों में ला दिया था। पाकिस्तान में अभिनेता के पुश्तैनी घर को वहां की सरकार एक संग्रहालय में तब्दील कर रही है। दिलीप कुमार कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिनमें जोगन, बाबुल, आजाद, तराना, दीदार, आन, कर्मा, फुटपाथ, दाग, देवदास और मुगल-ए-आजम शामिल हैं। दिलीप कुमार ने 1998 ई में आई फिल्म “किला”  में आखरी बार नजर आये थे। 

ट्रेंडिंग