Janbol News

Mahesh Bhupathi Birthday : जानें कैसे क्रिकेटमय भारत में भूपति ने छोड़ा टेनिस का छाप!

Janbol News Mahesh Bhupathi Birthday : आज महेश भूपति का जन्मदिन है।  पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म 7 जून 1974 को हुआ

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

Mahesh Bhupathi Birthday : आज महेश भूपति का जन्मदिन है।  पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म 7 जून 1974 को हुआ था। भूपति भारत से आने वाले सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। चेन्नई में जन्मे भूपति ने बहुत कम उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था । टेनिस की कोचिंग महेश भूपति को उनके पिता से हीं प्राप्त हुई है।  उनके पिता ने उन्हें टेनिस खेलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया था।  उन्होंने एकल युगल में कुल 50 से अधिक करियर खिताब और मिश्रित युगल में लगभग आठ खिताब अपने नाम किए हैं। वह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट (रीका हिराकी के साथ) जीतने वाले पहले भारतीय भी बने। 

क्रिकेटमय भारत में इनका भी खुब चला नाम

भारत में क्रिकेट को धर्म के रूप में देखा जाता है। टेनिस को कौन पूछता है ? यहां भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के 5 खिलाड़ियों के नाम पूछ ली जाये तो बहुत कम लोग हीं इसका जवाब दे पायेंगे। फिर महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी ने सभी को क्रिकेट की तरफ से टेनिस की तरफ ध्यान खींचा।

ग्रैंड स्लैम जीतने की भविष्यवाणी पर लोगों ने उड़ाया मजाक

साल 1996 में लिएंडर ने भविष्यवाणी की कि वे महेश भूपति के साथ मिलकर ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतने वाले हैं। टेनिस की दुनिया में 80वें नंबर की महेश भूपति की जोड़ी के इस भविष्यवाणी पर खुब मजाक उड़ाया गया। लोगों ने कहा कि यह छोटी मुँह बड़ी बात करने के समान है। यह भी एक नोट करने वाली बात थी कि तब  ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतना तो दूर किसी भारतीय ने एक दो चक्र नहीं जीत पाया था। जोड़ी ने तमाम खराब उदाहरण और लोगों के मजाक उड़ाने के रवैये के बाद भी  हिम्मत नहीं हारी। आठ ग्रैंड स्लैम के टुर्नामेंटो में से सात के सेमीफाईनल में प्रवेश किया ।तब जाकर 1999 में पेस की कही बात सच साबित हुई और महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी ने  फ्रेंच व विबंलडन खिताब अपने नाम किया ।

लारा दत्ता हैं महेश भूपति की पत्नी

महेश भूपति के जन्म दिन ( Mahesh Bhupathi Birthday)  पर भूपति के निजी जिंदगी के बारे में भी आप पाठकों को जाननी चाहिए।  भारत सरकार ने उनके बेहतरीन खेल के लिए 1996 में अर्जुन पुरस्कार,   26 मार्च 2001 को संयुक्त रूप से लिएंडर पेस और महेश भूपति को पद्म श्री  से सम्मानित किया गया था। पद्म श्री को भारत में चौथा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार माना जाता है। महेश भूपति ने कुल दो शादियाँ की है।  महेश भूपति की पहली शादी 2002 में मॉडल श्वेता जयशंकर से हुयी थी। सात साल के रिस्ते के बाद तलाक हो गया और  फिर 2012 में अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता पत्नी बनीं।

ट्रेंडिंग