Janbol News

U P election 2022 : भाजपा ने Owaisi से यूपी चुनाव के लिए मांगी है मदद-Kamaal R Khan

Janbol News U P election 2022 ; ओवैसी पर अक्सर भाजपा और संघ के इशारे पर काम करने का आरोप लगता रहता है। जिस तरह

By Janbol News

Edited By:

admin

Published:

Janbol News

U P election 2022 ; ओवैसी पर अक्सर भाजपा और संघ के इशारे पर काम करने का आरोप लगता रहता है। जिस तरह से भाजपा आक्रामक हिन्दुत्व की राजनीति करती है, ओवैसी की पार्टी AIMIM भी वैसे हीं आक्रमक मुसलमान की राजनीति करती है। इस वजह से लोग एक दूसरे का पूरक की नजर से देखते हैं। अक्सर सेक्यूलरवाद की राजनीति करने वाली पार्टियां ओवैसी और भाजपा दोनों से खुद को अलग रखती है। लेकिन इस बार ओवैसी पर संघ भाजपा का पूरक होने का आरोप कोई राजनेता ने नहीं  बल्कि यह आरोप एक कलाकार ने लगाया है।

बीजेपी ने Owaisi से यूपी चुनाव के लिए मांगी मदद 

यूपी में 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (U P election 2022) में अभी लगभग साल भर बाकी है। नेता के अलावा अब अभिनेता भी चुनाव से संबंधित बयान देना शुरू कर दिया है। ताजा मामला केआरके के बयान से जुड़ा है।  कमाल आर खान जो केआरके के नाम से भी मशहूर हैं, आए दिन नए- नए विवादों के कारण चर्चा में रहते हैं।  पिछले दिनों वो मीका सिंह के साथ सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर ट्विटर पर वॉर करते नजर आए थे। राधे विवाद मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक्टर ने सोशल मीडिया पर यूपी चुनाव और ओवैसी को लेकर ट्विट कर दिया है। कमाल आर खान ने अपनी ट्विट में दावा किया है कि भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की मदद मांगी है।  केआरके ने दावा किया है ओवैसी यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हर रोज एक समुदाय को गालियाँ देंगे । इससे भाजपा को यूपी चुनाव हिन्दु बनाम मुस्लिम करना आसान रहेगा। यहीं नहीं मीडिया भी हर रोज यूपी चुनाव के समय ओवैसी की न्यूज चलायेगी और आम आदमी को मुर्ख बनायेंगे। गरीब लोग मुर्ख बनाने के इस ट्रिक से खुद को बचा नहीं पायेंगे!

सर्वे कर किया दावा हिन्दु-मुस्लिम का होगा ध्रुवीकरण

भाजाप ओवसी से मदद मांगेगी ताकि  हिन्दु मुस्लिम का ध्रुवीकरण यूपी चुनाव में हो। इसे सही साबित करने के लिए केआरके अपने ट्विटर पर एक ओपेनियन पोल जारी किया जारी किया था। ओपेनियन पोल का रिजल्ट साझा करते हुए केआरके ने लिखा है कि मात्र 45 प्रतिशत लोग मोदी से खुश हैं जबकि 55 प्रतिशत नाखुश । इसका मतलब साफ है कि भाजपा के पास हिन्दु-मुस्लिम करने के अलावा कोई उपाय नहीं है।

ट्रेंडिंग